फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The accident took away the happiness of two families, weeds in the village

हादसे ने छीनीं दो परिवारों की खुशियां, गांव में मातम

Fri, 03 Sep 2021 05:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
The accident took away the happiness of two families, weeds in the village
राठ के पोस्टमार्टम हाउस में मृतक युवकों के परिजनों को ढांढस बंधातीं विधायक मनीषा अनुरागी - फोटो : HAMIRPUR
राठ। खेती में दिन-रात मेहनत कर नौरंगा के देशपत सोनी ने अपने बेटे पुष्पेंद्र को पढ़ाया। होनहार बेटा पढ़-लिखकर बैंक मैनेजर बनकर पिता का सपना पूरा करने लगा, लेकिन गुरुवार की शाम हुए हादसे में पुष्पेंद्र की मौत से पिता के सारे सपने बिखर गए। दुर्घटना में पुष्पेंद्र के साथी रिंकू राजपूत की भी मौके पर ही मौत हो गई थी। विधायक मनीषा अनुरागी ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच परिवारों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

मूलरूप से चरखारी कस्बा निवासी देशपत सोनी के पिता को मझगवां थाने के नौरंगा गांव में हिस्सा मिला था। देशपत नौरंगा में रहकर अपने हिस्से की 15 बीघा कृषि भूमि पर खेती करते हैं। परिवार में पत्नी सुमन और दो पुत्रों में बड़े पुत्र अरविंद पिता के साथ खेती में हाथ बंटाते हैं।
विज्ञापन

देशपत ने खेती में दिन रात मेहनत कर अपने छोटे बेटे पुष्पेंद्र सोनी को अच्छी शिक्षा दिलाई। अरविंद ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व उनके छोटे भाई पुष्पेंद्र का आर्यावर्त बैंक में शाखा प्रबंधक के पद पर चयन हुआ। उनकी तैनाती मुख्य शाखा राठ में हुई थी। दो माह पहले उमरिया शाखा में स्थानांतरण हो गया था। पुष्पेंद्र के साथ गांव के ही उनके साथी रिंकू राजपूत भी रहते थे। जो बैंक के कामों में उनकी मदद करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को रिगवारा खुर्द गांव में वसूली कैंप से बाइक से वापस लौट रहे थे। अमूंद के पास ट्रक की टक्कर से रिंकू की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पुष्पेंद्र ने झांसी पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। रिंकू के बड़े भाई रोहित लोधी ने बताया कि पिता भास्करन के नाम पर 20 बीघा कृषि भूमि है।

दोनों भाई पिता के साथ खेती करते थे। एक वर्ष से रिंकू पुष्पेंद्र के साथ उनके काम में हाथ बंटाने लगे थे। रिंकू की मौत पर मां अनुसुइया का रो रोकर बुरा हाल है। दोनों मृतक युवक अच्छे दोस्त थे तथा दोनों की अभी शादी नहीं हुई थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों का गांव में अंतिम संस्कार किया गया। गांव के होनहार युवाओं की मौत से हर आंख नम थी।

मृतक शाखा प्रबंधक पुष्पेंद्र सोनी की फाइल फोटो

मृतक शाखा प्रबंधक पुष्पेंद्र सोनी की फाइल फोटो- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed