फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Tender money was received but the road remained incomplete

नेता जी बताएं क्यों नहीं बनी सड़क

Sat, 22 Jan 2022 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Tender money was received but the road remained incomplete
अधूरा पड़ा टिकरौली से बड़ागांव सम्पर्क मार्ग। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। टिकरौली-बड़ागांव मार्ग का टेंडर हुआ पैसा भी मिला लेकिन दो साल बाद भी मार्ग अधूरा रह गया। जिससे क्षेत्र की 20 हजार की आबादी को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

टिकरौली से बड़ा गांव की दूरी मात्र तीन किमी है। इधर दो वर्ष पूर्व बुंदेलखंड विकास निधि से दो करोड़ 21 लाख सड़क निर्माण को स्वीकृति होने के साथ करीब एक करोड़ की धनराशि दे दी गई। लोनिवि की टेंडर प्रक्रिया के बाद कार्यदायी संस्था महालक्ष्मी कंस्ट्रक्शन इटावा ने काम शुरू कराया। लेकिन काम रोक दिया। मामले में कार्यदायी संस्था को कारण बताओ नोटिस जारी कर लोनिवि ने मामले को दबा दिया। इसके चलते क्षेत्र के मतदाताओं में रोष है।
विज्ञापन

टिकरौली के मुखिया पाल कहते हैं एक तरफ सरकार गांव से गांव को जोड़ने के लिए सड़कें बनवा रही है। लेकिन आजादी के 75 साल बाद भी सड़क का लाभ नहीं मिल सका है। जबकि आधा दर्जन गांवों के लोग इस मार्ग से मुख्यालय आते जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
बड़ागांव के अशोक यादव उर्फ बब्बन का कहना है कि बारिश के चार महीने मुश्किलों भरे गुजरते हैं। 6 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाने पड़ते हैं। कहा कि जो भी नेता वोट मांगने आएगा उनसे पूछेंगे कि ये सड़क क्यों नहीं बन सकी।

कोट
संबंधित फर्म के ठेकेदार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जा चुका है। यह मार्ग बुंदेलखंड विकास निधि से 221 लाख की लागत से बनना है। एक करोड़ की धनराशि शासन स्तर से प्राप्त हो चुकी है। कहा कार्यदायी संस्था के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एमएल वर्मा, अधिशासी अभियंता लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed