फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Teachers will not be slaves : Lal Bihari

शिक्षक नहीं रहेगा गुलाम: लाल बिहारी

Wed, 15 Jun 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर Updated Wed, 15 Jun 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Teachers will not be slaves : Lal Bihari
शिविर में डा.सत्यनारायन सिंह परिहार को सम्मानित करते प्रदेश अध्यक्ष लाल बिहारी यादव। - फोटो : अमर उजाला

राठ (हमीरपुर)।  उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (वित्तविहीन गुट) के अध्यक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि अब शिक्षक किसी का गुलाम नहीं रहेगा। संगठन को मजबूत करने के लिए शिक्षकों को अपने हक के लिए हर लड़ाई लड़नी होगी। उन्हाेंने कहा कि यूपी में चार सीटों पर शिक्षक विधायक का चुनाव होना है। वह चित्रगुप्त इंटर कालेज में आयोजित चिंतन शिविर में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। चिंतन शिविर के दौरान उन्होंने कानपुर-उन्नाव स्नातक क्षेत्र के लिए डा. रामप्रकाश को चुनाव का प्रभारी बनाया। इसी तरह से इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए डा. सत्यनारायण सिंह परिहार, मुरादाबाद बरेली में डा. इंद्रपाल को प्रभारी बनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने विजय नारायन सचान को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी। सीताराम को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

विज्ञापन


उमाशंकर मिश्रा को कानपुर मंडल का प्रभारी और बृजकिशोर सिसौदिया को कानपुर देहात के प्रभारी पद की जिम्मेदारी सौंपी। रामलखन यादव को चित्रकूट बांदा, रामगोविंद प्रजापति को कौशांबी, सीताराम यादव और शोभालाल पटेल को फतेहपुर और आफताब आलम को गोरखपुर स्नातक क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गईं। इसके अलावा हमीरपुर से विद्देश्वर राजपूत, महोबा से इलाकेदार राजपूत और अनिल कुमार को झांसी का प्रभारी बनाया गया। समापन पर कार्यक्रम के आयोजक व चित्रगुप्त इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. सत्यनारायण सिंह परिहार ने दो दिन तक चले चिंतन शिविर में आए शिक्षकों और शिक्षक नेताओं का आभार जताया। उन्हाेंने कहा कि वह संगठन के लिए हरदम तैयार हैं। इस मौके पर सीताराम यादव, छत्रपति शुक्ला, रविन्द्र सिंह, हरिद्वार सिंह, बृजकिशोर, आशिक अली, जितेंद्र काजू, देशबंधु शुक्ला, डा.जमील राठवी आदि लोगों ने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed