फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Teachers' torchlight procession against TET mandatory

Hamirpur News: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का मशाल जुलूस

Tue, 14 Apr 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Teachers' torchlight procession against TET mandatory
फोटो13एचएएमपी 38- मशाल जुलूस निकालते शिक्षक। संवाद
हमीरपुर। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आह्वान पर सोमवार को जिला इकाई ने टीईटी परीक्षा अनिवार्यता के विरोध में मशाल जुलूस निकाला। कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामकुमार पाल के नेतृत्व में शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।
विज्ञापन

शहर के आंबेडकर पार्क से शिक्षक हाथों में कैंडल व मसाल लेकर निकले। बस स्टैंड होते हुए अमन शहीद और फिर शहीद पार्क पहुंचे। यहां पर जिले के महामंत्री कमल किशोर ने कहा कि शिक्षक नियुक्ति के समय सभी आवश्यक योग्यताएं पहले ही पूरी कर चुके हैं। केंद्र सरकार द्वारा अध्यादेश लाकर शिक्षकों पर टीईटी परीक्षा थोपना अन्यायपूर्ण है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामकुमार पाल ने कहा कि यह तानाशाही है और कुछ नहीं। शिक्षकों ने मांग की है कि कानून को वापस लेकर पुराने शिक्षकों को टीईटी से छूट दी जाए। प्रदर्शन में अटेवा, महिला शिक्षक संघ, यूटा, टीएससीटी, उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, एससी-एसटी संघ, शिक्षा मित्र संघ, अनुदेशक संघ, दूरस्थ बीटीसी संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ सहित विभिन्न संगठनों के शिक्षक-कर्मचारी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन जयप्रकाश नारायण ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed