फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Teachers pulled the bike procession for pension restoration

पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों ने निकाला बाइक जुलूस

Wed, 20 Jul 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Wed, 20 Jul 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Teachers pulled the bike procession for pension restoration
मुख्यालय के बसस्टैंड के पास बाइक जुलूस निकालते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर। पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए अटेवा पेंशन बचाव मंच के पदाधिकारियों ने नगर में बाइक जुलूस निकाला। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। मंच के जिला संयोजक संतोष राजपूत व संगठन मंत्री सुधाकर राव गौतम की अगुवाई में बुधवार की दोपहर मंच के पदाधिकारियों व शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मुख्यालय में बाइक जुलूस निकाला। उन्होंने कहा कि पेंशन बुढ़ापे का सहारा माना जाता है। मगर सरकार ने इसे बीते एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त युवा शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए समाप्त कर दिया है। इसके एवज में नवीन अंशदायी  योजना लागू की है। इस योजना से उनकी गाढ़ी कमाई शेयर बाजार में डूब सकती है। बुढ़ापे में पेंशनविहीन हो सकते है। उन्होंने पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग करते हुए जिलाधिकारी उदयवीर सिंह यादव को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर रामप्रकाश साहू, राजबहादुर दक्ष, मुख्तार खान, रणविजय चक्रवर्ती, सत्येंद्र साहू सागर, जमालउद्दीन, मानसिंह, योगेंद्र यादव, अमित त्रिपाठी, देवेंद्र राजपूत, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed