फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Teacher jumped from Yamuna bridge, died

यमुना पुल से नदी में शिक्षक ने लगाई छलांग, मौत

Fri, 10 Jun 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Teacher jumped from Yamuna bridge, died
हमीरपुर। कानपुर नगर निवासी एक शिक्षक ने शुक्रवार को यमुना पुल से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कानपुर नगर के विश्व बैंक बर्रा निवासी गोपाल गुप्ता (45) थाना सजेती क्षेत्र के गांव असवार मऊ के परिषदीय विद्यालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। शुक्रवार को वह करीब 11.30 बजे यमुना पुल पर टहल रहे थे। उनके पास एक बैग था। स्थानीय लोगों के अनुसार बैग को पुल पर रखकर उसने नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मछुआरों की मदद से उसे पानी से बाहर निकाला। एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पत्नी ज्योति सिंह का कहना है कि उसके सात साल की बेटी है एक साल का बेटा है। घर से बीआरसी जाने को कहकर निकले थे और वह स्कूल के काम को लेकर तनाव में रहते थे। कहते थे कि विद्यालय का स्टाफ उनका सहयोग नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि शिक्षक गोपाल गुप्ता ने दोपहर में यमुना नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed