{"_id":"7bbcde5819fa4baa99ea513e58319063","slug":"taught-traffic-rules-to-auto-drivers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो चालकों को पढ़ाया ट्रैफिक नियम का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटो चालकों को पढ़ाया ट्रैफिक नियम का पाठ
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 11 Jan 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में ट्रैफिक समस्या पर चर्चा के लिए सोमवार को उपरौस इमाम चौक में उपजिलाधिकारी किशोर गुप्ता ने आटो यूनियन के सदस्यों संग कार्यशाला लगाई। इसमें सीओ उमरदराज खां ने ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। कहा कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सीओ ने कहा कि आटो चालक वाहन के कागजात साथ लेकर चलें। बिना डीएल के आटो न चलाएं। बीच रास्ते में आटो रोक कर सवारियां न बैठाएं। उन्होंने आटो यूनियन के अध्यक्ष, मालिकों और संचालकों से अपील की है कि पुलिस उन्हें हर तरह से सहयोग देने को तत्पर है।
विज्ञापन
कोतवाल हवलदार सिंह ने कहा कि दुर्घटनाओं के तीन कारण होते हैं नींद, नशा और लापरवाही। मौके पर थानेदार काशीनाथ उपाध्याय ने भी विचार रखे। उपजिलाधिकारी ने आटो चालकों से कहा कि लाइसेंस बनवाने के लिए एआरटीओ से संपर्क करें, पूरा सहयोग किया जाएगा। आटो यूनियन के अध्यक्ष सादाब ने कहा कि अतिक्रमण के चलते जाम लगता है।
विज्ञापन