फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Take it upon himself to save trees

पेड़ लगाएं और बचाने का बीड़ा उठाएं

Sun, 03 Jul 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 03 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन

कुरारा विकासखंड सभागार में पौधरोपण जागरूकता अभियान के तहत हुई गोष्ठी में जिलाधिकारी उदयवीर सिंह यादव ने कोटेदारों व ग्राम प्रधानों से पेड़ लगाकर प्रदेश को हरा भरा बनाने के लिए मुख्यमंत्री का सपना ग्रीन यूपी क्लीन यूपी को साकार करने को कहा। कहा कि जिले मेें 11 जुलाई को 13 लाख से अधिक पेड़ लगाए जाएंगे। वहीं डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर संचालित हौसला योजना की जानकारी दी।

विज्ञापन


विकासखंड सभागार में पौधरोपण जागरूकता अभियान के तहत प्रधान, बीडीसी, कोटेदारो को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कोटेदार व प्रधान अपात्रों के राशनकार्ड को निरस्त कराकर पात्रों के राशनकार्ड बनवाएं।
विज्ञापन


उन्होंने ऑगनबाड़ी केंद्राें पर संचालित हौसला योजना की जानकारी देते हुए बताया कि गर्भवती महिलाओं व अतिकुपोषित बच्चों को अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर दोपहर मेें पका भोजन मिलेगा। ग्राम प्रधान मिडडे मील की तर्ज पर भोजन बनवाएंगे। उन्होंने विकासखंड परिसर में पाखड़, पीपल व बरगद के पौधे लगाकर पौधरेापण अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंडविकास अधिकारी, डीएफओ सोमनाथ पांडेय व जनप्रतिनिधियों ने भी पौधे रोपित किए। डीएफओ ने कहा कि चार जुलाई को सभी बच्चों को शपथ दिलाकर पेड़ों की सुरक्षा व सहयोग की भावना बनाई जाएगी। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी रंजना सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य कौशल महाराज, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शिवशरण सिह यादव, सपा नेता नारायण दास अकेला, राकेश कुमार, किरनदेवी, बालेंद्र कुमार, लाखन,  एडीओ, नीरज गुप्ता आदि ने प्रतिभाग किया। संचालन समर्थ फाउंडेशन के देवेंद्र गांधी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed