फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Swami Prasad Maurya selfish - Gyacrn

स्वार्थी हैं स्वामी प्रसाद मौर्य - गयाचरन

Thu, 07 Jul 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Thu, 07 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Swami Prasad Maurya selfish - Gyacrn
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते नेता प्रतिपक्ष विधानसभा गयाचरन दिनकर। - फोटो : अमर उजाला

हाल ही में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए गए बसपा विधायक गयाचरन दिनकर ने मुख्यालय के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता कर सपा व भाजपा पर निशाना साधा और पार्टी छोड़ने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को स्वार्थी करार दिया। कहा कि अब स्वामी प्रसाद अब अपने दम पर डीडीसी का चुनाव तक नहीं जीत सकते।

विज्ञापन


ईद के मौके पर बांदा जा रहे नेता प्रतिपक्ष गयाचरन दिनकर ने पत्रकारों से कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा कहीं दिखाई नहीं देगी। भाजपा झूठ व फरेब की राजनीति के कारण साफ हो जाएगी। जबकि उनकी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


नेताओं के पार्टी छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कुछ चंद लोगाें के पार्टी छोड़ने से कोई फर्क नहीं पड़ता। इतिहास गवाह है जब-जब पार्टी से लोग गए हैं, उसके बाद दोगुनी ताकत से उसने सत्ता में वापसी की है। सपा व भाजपा के दिए गए लालच में आकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी छोड़ी है। 28 विधायक मौर्य के साथ होने के दावे पर उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद कुछ भी कहने को आजाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी कोई बात नहीं है। मौर्य स्वार्थी होने के साथ गप्पे मारते हैं। पार्टी में आने के बाद वर्ष-2007 मे चुनाव हारने के बावजूद मायावती ने उन्हें कैबिनेट में शामिल किया था। अब वह अपने दम पर डीडीसी का चुनाव भी नहीं जीत सकते। इस मौके पर पार्टी के सदर विधानसभा प्रत्याशी संजय दीक्षित, जिलाध्यक्ष रावेंद्र अहिरवार, जगभान वर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


गयाचरन दिनकर का स्वागत हुआ
भरुआसुमेरपुर। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बसपा विधायक गयाचरन दिनकर के नगर में प्रथम आगमन पर बसपाइयों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा की जीत सुनिश्चित है। सभी कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं। स्वागत करने वालों में सभासद अरुण कुमार वर्मा, जयप्रकाश, डा. जितेंद्र सागर, ज्ञानबाबू वर्मा, दीपक विश्वकर्मा, भूरी निषाद, कामता प्रसाद वर्मा, प्रेम रंजन, सीताराम आदित्य, राजकुमार वर्मा व यशवंत राव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed