{"_id":"5ee656f28ebc3e43171dda5c","slug":"suicide-in-hamirpur-hamirpur-news-knp5655319101","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननिहाल में किशोरी ने फांसी लगाई, माता-पिता की मौत केे बाद मामा ने किया था पालन-पोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननिहाल में किशोरी ने फांसी लगाई, माता-पिता की मौत केे बाद मामा ने किया था पालन-पोषण
विज्ञापन
राठ पोस्टमार्टम हाउस में घटना की जानकारी देते मृतका के परिजन
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ननिहाल में किशोरी ने फांसी लगाई, माता-पिता की मौत केे बाद मामा ने किया था पालन-पोषण
फोटो 14 एचएएमपी 41 पोस्टमार्टम हाउस में घटना की जानकारी देते परिजन।
संवाद न्यूज एजेंसी
राठ। बचपन से ननिहाल में रह रही किशोरी ने फांसी लगा ली। जब तक परिजनों को जानकारी हुई उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन किशोरी के जिद्दी स्वभाव को आत्महत्या का कारण बता रहे हैं।
बसेला गांव निवासी जगदीश पाल ने बताया जिला महोबा के चंदपुरा निवासी उसके बहनोई भानसिंह पाल की 15 वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। एक वर्ष बाद ही उसकी बहन की भी मौत हो गई। दोनों की मौत के बाद अनाथ हुई उनकी इकलौती भांजी प्रीति को वह अपने साथ गांव ले आए थे, तभी से प्रीती (17) उनके साथी रह रही थी। बताया शनिवार शाम वह बकरियां चराने खेतों की ओर गया था। घर के बाकी परिजन भी कामकाज में व्यस्त थे। तभी प्रीति ने पंखे के कुंडे से फांसी लगा ली। जब तक परिजनों को जानकारी हुई उसकी मौत हो चुकी थी। बताया प्रीति को पालने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। मन न लगने पर उसने कक्षा चार के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। ननिहाल में प्यार दुलार के कारण वह जिद्दी हो गई थी। बताया पता नहीं किस बात के कारण उसने जान दी है। कोतवाल मनोज शुक्ला ने कहा शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन आत्महत्या का स्पष्ट कारण नहीं बता रहे हैं।