फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   suicide

मजदूर ने फांसी लगाकर जान दी, कैंसर से पीड़ित था, लखनऊ में चल रहा था इलाज

Mon, 15 Jun 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
suicide
सरीला (हमीरपुर)। कैंसर रोग से पीड़ित मजदूर ने खेत पर लगे पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जरिया गांव निवासी महंत कुशवाहा के तीन बेटे हैं। वह तीन बीघे पैतृक जमीन पर खेती व मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। सबसे छोटा बेटा दशरथ करीब आठ माह से जीभ के कैंसर रोग से पीड़ित था। उसका इलाज लखनऊ के केजीएमयू में चल रहा था।
विज्ञापन

इधर, लॉकडाउन में दवा खत्म होने पर वह किसी तरह वाहन की व्यवस्था करके दवा ले आया था, लेकिन आर्थिक तंगी से उसका परिवार बर्बाद हो रहा था। कर्ज बढ़ता ही जा रहा था। महंत ने बताया इसी चिंता में बेटे ने सोमवार सुबह खेत पर पेड़ से फांसी लगा ली।
विज्ञापन

चरवाहों से परिजनों को घटना की जानकारी हुई। उसकी शादी नहीं हुई थी। बेटे की मौत से मां प्रेमरानी बेसुध हैं। थानाध्यक्ष विक्रमाजीत सिंह ने बताया मजदूर ने कैंसर रोग से पीड़ित होने की वजह से फांसी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी व अधेड़ ने फांसी लगाई
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। दुग्ध डेयरी मार्ग पर रामनगर मोहल्ले में रविवार शाम गोल्डी यादव (15) पुत्री स्व. रामबाबू ने बीमारी के चलते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय मां अनुसुइया यादव फैक्टरी एरिया में मजदूरी करने गई थी और पुत्री छोटे भाई के साथ घर पर थी। भाई के घर से बाहर जाते ही उसने फांसी लगा ली।
शाम को मां के घर आने पर घटना का पता चला। दूसरी घटना अतरैया-बिरखेरा गांव के बीच खेतों में सुनसान जगह पर हुई। यहां पर एक अधेड़ रस्सी से पेड़ पर फांसी लगा ली। मौके पर एक साइकिल खड़ी मिली है। अधेड़ आसमानी रंग की धारीदार हाफ शर्ट के साथ आसमानी रंग की जींस पहने हैं। शिनाख्त लायक मौके पर कुछ नहीं मिला है। पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सऊदी अरब से आए युवक ने फांसी लगाई
मौदहा। सऊदी अरब में नौकरी जाने से निराश युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक को वहां एक लाख रुपये से अधिक का वेतन मिला था। वह अपने पीछे तीन बच्चों व पत्नी को बिलखता छोड़ गया है। चौधराना निवासी अतीक अहमद (35) पुत्र स्व. मोहम्मद शफीक कई वर्षों से सऊदी अरब में एक कंपनी में नौकरी करता था।

एक वर्ष पूर्व उसकी नौकरी जाने के बाद घर आ गया था। वह दोबारा सऊदी अरब गया। जहां उसे नौकरी मिल रही थी, मगर कम वेतन की थी। जिससे वह मार्च माह में घर आ गया और उदास रहने लगा। परिजनों ने बताया सोमवार सुबह 6 बजे घूमने के लिए गया था। लेकिन जब कई घंटे वह वापस नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की। आसपास न मिलने पर उसके निजी ट्यूबवेल पर पहुंचते ही पड़ोसियों ने देखा कि वह बबूल के पेड़ पर लटका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed