फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   sucide in Khatrvad

खतरवाड़ में युवक ने लगाया फंदा

Tue, 03 Nov 2015 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ भोरंज (हमीरपुर)
अमर उजाला ब्यूरो/ भोरंज (हमीरपुर) Updated Tue, 03 Nov 2015 07:05 PM IST
विज्ञापन

पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत खतरवाड़ के एक युवक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मंगलवार सुबह गांव के एक व्यक्ति ने युवक का शव पेड़ से लटका देखा।

विज्ञापन


इसकी सूचना उसने मृतक की मां को दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया है। सौरभ कुमार (22) पुत्र अशोक कुमार निवासी खतरवाड़ हाल ही में चंडीगढ़ से बीटेक करने के बाद घर लौटा था। सौरभ बीते तीन दिनों से घर से लापता था।
विज्ञापन


इसकी गुमशुदगी की शिकायत अशोक कुमार ने सोमवार शाम को पुलिस थाना भोरंज में दर्ज करवाई थी। मंगलवार सुबह गांव का ही एक व्यक्ति खेतों में काम के लिए जा रहा था। इस दौरान उसने अशोक कुमार के घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर उसके बेटे सौरभ को लटका हुआ देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना उसने तुरंत उसकी मां को दी। सूचना मिलते ही सभी परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है।


परिजनों ने पुलिस को बताया कि  सौरभ मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और बीते तीन दिन से घर से लापता था। उधर, थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed