{"_id":"6702de3ccc71a92b9704e666","slug":"students-of-council-schools-will-become-football-players-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-115975-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: परिषदीय स्कूलों के छात्र बनेंगे फुटबॉल खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: परिषदीय स्कूलों के छात्र बनेंगे फुटबॉल खिलाड़ी
Mon, 07 Oct 2024 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 07 Oct 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने के लिए परिषदीय विद्यालयों से शुरुआत की जाएगी। इन विद्यालयों में फुटबॉल खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे। उन्हें प्रशिक्षित कर जिला, मंडल व प्रदेश टीम के लिए तैयार किया जाएगा।
इसके लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बीएसए को पत्र भेजा है। जिले में 967 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। यहां करीब 1.15 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें से फुटबॉल के क्षेत्र में प्रतिभा की पहचान की जाएगी। जिन्हें स्कूल स्तर पर ही अच्छा फुटबॉल खिलाड़ी बनाया जाएगा।
खिलाड़ी के साथ कोच भी तैयार किए जाएंगे। इसको लेकर प्रदेश सरकार ने प्रमुख फुटबॉल कोचिंग प्लेटफॉर्म सुपर कोच के साथ समझौता किया है। पहले चरण में सुपर कोच एप से स्कूलों में खेल शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
दूसरे चरण में फुटबॉल कोचिंग के कोच और खेल शिक्षक वरिष्ठ खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें प्रशिक्षित करेंगे। इसके तहत फुटबॉल लीग व टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित किया जाएगा।
बीएसए आलोक सिंह चंदेल ने बताया कि शासन से पत्र प्राप्त हुआ है। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को फुटबॉल खिलाड़ी बनाया जाएगा। जिनको प्रशिक्षित कर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित किया जाएगा।