{"_id":"804ff8a053e3bb2e5053309a7f8c5102","slug":"student-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट से क्षुब्ध छात्रा ने लगाई आग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट से क्षुब्ध छात्रा ने लगाई आग, मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Sun, 08 Mar 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजनों के साथ जमकर मारपीट की। इस घटना से दु:खी युवती ने आग लगाकर जान
विज्ञापन
दे दी। छात्रा पर आरोप था कि वह तीन दिन पूर्व अपने प्रेमी के साथ भाग गई
थी। युवती के चाचा की तहरीर पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ मारपीट तथा
आत्महत्या को प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक ने गांव
जाकर घटना की जानकारी ली है।
एक गांव की 17 वर्षीय युवती इंटर की छात्रा थी। बीते 2 फरवरी को वह गांव से अन्य छात्राओं के साथ मार्शल से बिवांर कसबा बोर्ड परीक्षा देने गई थी। परीक्षा के बाद अपनी सहेलियों से परीक्षा कक्ष में प्रवेश पत्र छूटने की बात कहकर गायब हो गई। काफी देर तक तलाशने के बाद वह नहीं मिली तो उसकी सहेलियां गांव लौट आई और उसके पिता को इसकी जानकारी दी।
परिजन सहित मुहल्ले के लोग उसे ढूंढने में जुट गए। छात्रा के पिता ने बताया कि गांव के दो लोग उसकी पुत्री को शुक्रवार को उरई से ढूंढकर ले आए थे। उन्होंने बताया कि उसकी पुत्री उरई के एक युवक के साथ भाग गई थी। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे मोहल्ले के लगभग 13 लोग उसके घर में आकर मोहल्ले की इज्जत खराब होने की बात कहकर विवाद करने लगे और
मारपीट पर उतर आए। इन लोगों ने जमकर मारापीटा। जिससे आहत होकर उसकी पुत्री ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए झांसी ले जाया जा रहा था। जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष जलालपुर दलवीर सिंह ने बताया कि मोहल्ले के लोगों की मारपीट से आहत होकर उसने आग लगा ली थी। बाद में उसकी मौत हो गई।
मृतका के चाचा की तहरीर पर गांव के 9 और उरई निवासी एक युवक के विरुद्ध धारा 145/1, 363/366, 147, 149, 306 का मामला दर्ज किया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह व सीओ राजेश पांडेय ने घटना की जानकारी मौके पर जाकर ली। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। घटना के बाद गांव में होली का रंग फीका हो गया है।