Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Strong foundation of business social balance

Hamirpur News: व्यापारी सामाजिक संतुलन का मजबूत आधार एमएलसी

Wed, 08 Oct 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 08 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Strong foundation of business social balance
खरेला (महोबा)। कस्बा खरेला के एक पैलेस में व्यापार मंडल की ओर से दशहरा मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि तमाम सरकारों में गुंडा टैक्स, फिरौती, लूट की समस्याओं से परेशान रहे व्यापारियों को भाजपा सरकार में अब सुरक्षा, स्वाभिमान व सम्मान मिल रहा है। केंद्र सरकार के जीएसटी कम करने से आर्थिक बाजार मजबूत हो रहा हैं। व्यापारी ही सामाजिक संतुलन का मजबूत आधार है।
विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजू गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, हमीरपुर व्यापार उद्योग अध्यक्ष केजी अग्रवाल व सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा पटनाहा सिंह ने संयुक्त रूप से सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री बादशाह सिंह ने व्यापारियों के सामाजिक सहयोग की सराहना की। कहा कि गांव से शहर तक व्यापारी ही सामाजिक ढांचा का मजबूत आधार है। सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता ने कहा कि परंपरागत होने वाले कार्यक्रमों में महिलाओं की सहभागिता नारी शक्ति अभियान के दौर में जरूरी हैं। इस मौके पर खरेला नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष सिंह, भागीरथ नगायच, कबरई ब्लॉक प्रमुख अवनींद्र सिंह, डाॅ. अशोक सिंह, रवि साहू, काशी प्रसाद गुप्ता, रामनरेश तिवारी, गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed