{"_id":"6a03718114659a25ba0f54fd","slug":"strictness-in-even-semester-exams-two-male-and-two-female-students-absent-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-139971-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: सम-सेमेस्टर परीक्षा में सख्ती, दो छात्र व दो छात्राएं अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: सम-सेमेस्टर परीक्षा में सख्ती, दो छात्र व दो छात्राएं अनुपस्थित
विज्ञापन
फोटो12एचएएमपी 36- नवोदय महाविद्यालय मुस्करा में परीक्षा देतीं छात्राएं। स्रोत-कॉलेज
बिवांर/गहरौली। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षाएं मंगलवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हो रही परीक्षा में सख्ती देखने को मिल रही है। बिवांर क्षेत्र के एक केंद्र पर एमए शिक्षाशास्त्र की एक छात्रा अनुपस्थित रही।
बिवांर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के हीरानंदन महाविद्यालय में प्रथम पाली में बीए छठवें सेमेस्टर गृहविज्ञान की 66 छात्राओं ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में एमए द्वितीय सेमेस्टर गृहविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, इतिहास तथा बीएससी द्वितीय सेमेस्टर भौतिक विज्ञान की परीक्षा 36 छात्राएं उपस्थित रहीं। एमए शिक्षा शास्त्र की एक छात्रा अनुपस्थित रही। अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय लोदीपुर निवादा में प्रथम पाली में बीए गृहविज्ञान की परीक्षा में 36 छात्राएं शामिल हुईं।
दूसरी पाली में एमए द्वितीय सेमेस्टर भूगोल, शिक्षाशास्त्र, हिंदी, राजनीति विज्ञान तथा बीएससी द्वितीय सेमेस्टर भौतिक विज्ञान की परीक्षा में 70 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। हरपाल सिंह कन्या मेमोरियल महाविद्यालय में प्रथम पाली की परीक्षा में 20 छात्राएं उपस्थित रहीं जबकि दूसरी पाली में बीएससी एवं एमए की परीक्षा में 41 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
गहरौली में संचालित स्वर्गीय पूरन रामप्रकाश दीक्षित महाविद्यालय में बीए छठवें सेमेस्टर में 44 छात्र पंजीकृत थे जिनमें दो अनुपस्थित रहे और 42 छात्रों ने परीक्षा दी। एमए द्वितीय सेमेस्टर राजनीति विज्ञान की परीक्षा में सभी 12 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। बुंदेलखंड नवोदय महाविद्यालय मुस्करा में प्रथम पाली में बीए छठवें सेमेस्टर में गृहविज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत सभी 54 छात्राएं उपस्थित रहीं। दूसरी पाली में बीएससी भौतिक विज्ञान की परीक्षा तीन परीक्षार्थियों ने दी। एमए शिक्षा शास्त्र एवं एमए भूगोल के सभी पंजीकृत छात्र-छात्राओं ने भी परीक्षा दी।