फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Strict action against those who create disturbances in elections: SP

चुनाव में गड़बड़ी करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा-एसपी

Sun, 20 Feb 2022 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Strict action against those who create disturbances in elections: SP
हमीरपुर। विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। सभी मतदान केंद्रों पर फोर्स की तैनाती की गई है। इसके साथ ही प्रत्येक मतदेय स्थल पर एक दरोगा के साथ आठ-आठ सशस्त्र पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। निर्वाचन के लिए 29 कंपनी पैरामिलेट्री फोर्स, दो कंपनी पीएसी के अलावा 2285 आरक्षी, 1791 होमगार्ड व अन्य कर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को सदर एवं राठ विधानसभा के लिए मतदान होगा। जिले में दोनों विधानसभाओं में कुल 811049 मतदाता हैं। जिसमें राठ में तीन लाख 99 हजार 160 और सदर में चार लाख 11 हजार 889 मतदाता हैं। जिले में 517 मतदान केंद्र और 972 मतदेय स्थल हैं। एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि दोनों विधानसभाओं के निर्वाचन कार्य को कराने के लिए 29 कंपनी अर्द्धसैनिक बल, दो कंपनी पीएसी जवान मिले हैं। इसके अलावा निरीक्षक और उपनिरीक्षक 274, आरक्षी मुख्य आरक्षी 2285, 1791 होमगार्ड जवान ड्यूटी में तैनात किए गए हैं। कहा कि किसी मतदाता को सुरक्षा से संबंधित परेशानी हो। वह उनके सीयूजी व अन्य संबंधित से शिकायत कर समस्या का समाधान कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed