फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   stole,hamirpur,arrest

चोरी की 16 बाइकें व ई-रिक्शा समेत छह धरे गए

Mon, 16 Aug 2021 05:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 05:05 PM IST
विज्ञापन
stole,hamirpur,arrest
हमीरपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मौदहा व मुस्करा थाने की पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गई 16 बाइकें, ई-रिक्शा, पांच तमंचे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया अभियान के तहत मौदहा कोतवाल ऋषिदेव ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई कर आरोपी इदरीश खान निवासी अकौना, राठ व रामजी निवासी बहरेला मौदहा को गिरफ्तार कर चोरी की नौ बाइकें व एक ई-रिक्शा बरामद किया है। इसी प्रकार मुस्करा थानाध्यक्ष उमापति मिश्रा ने नवोदय विद्यालय के पास से रामभजन व उनके भाई लखनलाल निवासी निवादा भीतर थाना बिवांर, विशाल राजपूत निवासी पहाड़ी भिटारी थाना मुस्करा व निखिल राजपूत निवासी गहरौली को गिरफ्तार कर सात चोरी की बाइकें बरामद कीं हैं।
विज्ञापन

एसपी ने बताया आरोपियों के कब्जे से पांच तमंचे व छह कारतूस बरामद किए हैं। कहा चोरी की बाइकें जिले के साथ आसपास के जिलों की हैं। अच्छा कार्य करने पर एसपी ने दोनों टीमों को पांच हजार रुपये से पुरस्कृत किया है। टीम में मौदहा कोतवाली के दरोगा राहुल मिश्रा, हरिश्चंद्र, आरक्षी गौरव भदौरिया, मनीष पाल, अतुल कुुमार व मुस्करा थाने के दरोगा अरविंद कुमार मौर्या, आरक्षी अवधेश कुमार, अमर बहादुर, अमित यादव, अरुण सिंह, राहुल राठौर व सुमित यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed