{"_id":"5820c6f84f1c1bf67eb38412","slug":"stealing-oil-from-transformers-likhaan-named-in-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी में नामजद एफआईआर लिखाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी में नामजद एफआईआर लिखाएं
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 07 Nov 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी उदयवीर सिंह यादव ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में आधे अधूरे पड़े विकास कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना की समीक्षा में प्रगति संतोषजनक नहीं मिली। जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता को समय से कार्य पूरे कराने को कहा।
विज्ञापन
लोहिया गांव की समीक्षा में कहा कि अपने अपने विभागों के विकास कार्यों में तेजी लाकर अधूरे कार्यों को पूरा कराएं। विद्युत की समीक्षा में कहा कि ट्रांसफार्मर से तेल की चोरी होने की सूचना उन्हें दी जाए। जानकारी होने पर आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। अधिशाषी अभियंता से कहा कि सिंचाई का समय है गांवों में अधिक से अधिक बिजली की आपूर्ति की जाए।
विज्ञापन
जनेश्वर मिश्र योजना में बताया गया कि जिले के सात ग्रामों का इस योजना के लिए चयन किया गया है। डीएम ने डीडी मंडी को इन ग्रामों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ अवधेशबहादुर सिंह, सीएमओ, पीडी डीआडीए, जिला कार्यक्रम अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन