फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   sports,hamirpur news,marathon

आठ साल की अनाया मैराथन दौड़ में प्रथम

Sun, 29 Aug 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
sports,hamirpur news,marathon
राठ। हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस अवसर पर बीएनवी इंटर कालेज के मैदान पर मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

11 किमी बालक वर्ग की दौड़ में दिलीप पाल ने प्रथम, शनिदेवल ने द्वितीय व गोविंददास ने तृतीय स्थान पाया। छह किलोमीटर बालिका वर्ग में पूजा प्रथम, रोशनी द्वितीय व रानी पाल तृतीय रहीं। वहीं तीन किलोमीटर बालिका वर्ग में आठ साल की अनाया सिंह प्रथम रहीं। कपिल सिंह, उमेश कुमार, कृष्णा, विकास, सत्यम, सतेंद्र, इंद्रजीत, अफसाना, मधु, स्नेहा, प्रेम सुंदरी, माधवी, सुनीता, स्नेहा नाज, रश्मि मंसूरी, अंशिका तिवारी ने टॉप टेन में स्थान पाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की आयोजक राष्ट्रीय स्तर की एथलीट रनर राजपूत चंद्रवती वर्मा ने सभी विजेता प्रतिभागियों समेत पूर्व फौजियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर ट्रेनर पूर्व फौजी बलवीर सिंह, महेश यादव, सदानंद खरे, जागेश्वर प्रसाद वर्मा, उपदेश राजपूत, ऋषि राजपूत, नरेश राजपूत, तिलक राजपूत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed