फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Speeding dumper hits car; two injured.

Hamirpur News: तेज रफ्तार डंपर ने कार में मारी टक्कर, दो घायल

Thu, 01 Oct 2026 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Speeding dumper hits car; two injured.
फोटो01एचएएमपी21 क्षतिग्रस्त कार। संवाद
भरुआ सुमेरपुर। नेशनल हाईवे-34 पर गुरुवार सुबह पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रही कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। नरायनपुर निवासी दीवान सिंह गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे कार से सुमेरपुर कस्बे आए थे। काम निपटाने के बाद वह कार से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के सामने हमीरपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने कार में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार क्षतिग्रस्त होकर पेट्रोल पंप की ओर जा गिरी। इसी दौरान कार के पीछे बाइक से आ रहे रामनारायण यादव भी उसकी चपेट में आकर घायल हो गए।
विज्ञापन

बताया गया कि रामनारायण पेट्रोल पंप के पीछे रहते हैं और बच्चियों को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे थे। हादसे में कार चालक दीवान सिंह को भी चोटें आईं। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि तहरीर मिली है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed