फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Every sixth youth of Uttar Pradesh drinks alcohol, shocking revelations in the National Family Health

UP News: प्रदेश का हर छठवां युवा छलका रहा जाम, सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा, जानिए कहां लोग पीते हैं अधिक शराब

Fri, 27 May 2022 02:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो चंद्रशेखर यादव, अमर उजाला, कानपुर
चंद्रशेखर यादव, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 27 May 2022 02:41 PM IST
सार

यूपी में यह सर्वे एकेडमी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज और रिसर्च एंड डेवलपमेंट इनिशिएटिव प्राइवेट द्वारा वर्ष 2020 में 13 जनवरी से 21 मार्च तक लॉकडाउन से पहले और 28 नवंबर 2020 से 19 अप्रैल 2021 तक लॉकडाउन के बाद किया गया था।

विज्ञापन
Every sixth youth of Uttar Pradesh drinks alcohol, shocking revelations in the National Family Health
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

नेशनल फैमिली हेल्थकेयर के सर्वे में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। प्रदेश की 23.9 करोड़ की आबादी में 3.98 करोड़ लोग शराब पीते हैं। हर छठवां युवा जाम छलकाता है। सोनभद्र के पुरुष और फतेहपुर की महिलाएं सबसे ज्यादा पियक्कड़ हैं। यह सर्वे एकेडमी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज और रिसर्च एंड डेवलपमेंट इनिशिएटिव प्राइवेट लिमिटेड ने वर्ष 2020 में 13 जनवरी से 21 मार्च तक लॉकडाउन से पहले और 28 नवंबर 2020 से 19 अप्रैल 2021 तक लॉकडाउन के बाद किया था। यह सर्वे खपत और लोगों से बातचीत के आधार पर हुआ है।

विज्ञापन


बुंदेलखंड में चित्रकूट के पुरुष ज्यादा लती
बुंदेलखंड में चित्रकूट के पुरुष शराब के ज्यादा लती हैं। चित्रकूट में 13.6 फीसदी पुरुष और 0.5 फीसद महिलाएं शराब पीतीं हैं। महोबा में 12.2 प्रतिशत पुरुष और 0.2 प्रतिशत महिलाएं और बांदा  में 12.5 फीसदी पुरुष और 0.5 महिलाएं शराब लेती हैं। हमीरपुर के 13.3 फीसदी पुरुष और 0.2 फीसदी महिलाएं शराब का सेवन करती हैं।

विज्ञापन

देशी शराब पीने में कानपुर नंबर वन
देशी शराब के सबसे ज्यादा शौकीन कानपुर के लोग हैं। अप्रैल से सितंबर 2021 के बीच यहां सबसे ज्यादा 133.07 लाख लीटर देशी शराब की खपत हुई। इसके बाद 126.56 लाख लीटर देशी शराब बेच कर लखनऊ दूसरे और 106.93 लाख लीटर देशी शराब बेचकर गोरखपुर तीसरे नंबर पर रहा है। 84.77 लाख लीटर देशी शराब की बिक्री कर कुशीनगर चौथे नंबर पर रहा।

लखनवी अंग्रेजी के शौकीन निकले
आबकारी विभाग के अप्रैल से सितंबर 2021 के आंकड़ों तक सबसे ज्यादा लखनऊ में अंग्रेजी शराब और बीयर की खपत हुई है। अंग्रेजी शराब की सबसे ज्यादा 75.21 लाख बोतलें बिकी हैं। दूसरे नंबर पर गाजियाबाद रहा। यहां 62.97 लाख बोतल अंग्रेजी शराब बिकीं। आगरा तीसरे और कानपुर चौथे नंबर पर है। हालांकि मंडलवार रिकॉर्ड देखें, तो अंग्रेजी शराब और बीयर की बिक्री में मेरठ मंडल और देशी शराब की बिक्री में लखनऊ मंडल आगे रहा।

विज्ञापन

मादक पदार्थों का सेवन भी बढ़ा
बीयर और शराब ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में अब अफीम, गांजा, चरस, हेरोइन, मॉरफीन के अलावा नशीले इंजेक्शन, गोलियां, अफीम के अंश कोडीन से बने कफ सिरप की खपत तेजी से बढ़ रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed