फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Smelly and foamy water coming out of taps

एक सप्ताह से नलों में आ रहा सफेद झाग व बदबूदार पानी

Fri, 24 Jun 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Smelly and foamy water coming out of taps
राठ। नगर के पठानपुरा मोहल्ले में एक सप्ताह से नलों से बदबूदार व झाग वाला पानी निकल रहा है। मजबूरी में लोग इसी पानी का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी धर्मेंद्र राजपूत, वीरेंद्र कुमार, तुलसीदास, मुन्ना सोनी, गोविंद दास, पियूष राजपूत आदि ने बताया जल संस्थान की पाइप लाइन से घरों में पेयजल की आपूर्ति होती है। एक सप्ताह से नलों से गंदा व बदबूदार पानी निकल रहा है। कोई अन्य साधन न होने से प्रदूषित पानी का प्रयोग करने को मजबूर हैं। बस्ती के लोगों में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना है। सड़क किनारे लगा एकमात्र हैंडपंप भी गंदा पानी देता है। जिसे छान कर प्रयोग में लाया जा रहा है।
जलसंस्थान के जेई बीपी सिंह ने कहा नाला सफाई के दौरान लोगों की पाइप लाइन फटने से यह समस्या आती है। कुछ दिन बाद समस्या का समाधान होगा।
आपूर्ति भरपूर पर उपयोग नहीं कर पाते
पठानपुरा के रंजीत राजपूत कहते हैं बस्ती में प्रदूषित पानी की आपूर्ति की समस्या बार-बार सामने आ रही है। जल संस्थान इस पर टालमटोल करता है। जिससे लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। नलों से पानी खूब आता है पर उसका उपयोग करना संभव नहीं होता।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार ने बताया नलों से आने वाला पानी इतना गंदा व बदबूदार होता है कि उससे बर्तन साफ करना भी मुमकिन नहीं। पीने के लिए पानी के डिब्बे खरीदने पड़ रहे हैं। वहीं उपयोग के लिए एकमात्र हैंडपंप पर निर्भर हैं। हैंडपंप भी गंदा पानी देता है जिसे छान कर प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed