{"_id":"62a38b04b2e12f3b625d3f13","slug":"slowness-of-drain-cleaning-campaign-increasing-uneasiness-hamirpur-news-knp701692233","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब होंगे नाले साफ, मानसून आ गया तो जनता नहीं करेगी माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब होंगे नाले साफ, मानसून आ गया तो जनता नहीं करेगी माफ
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर पालिका का नाला सफाई अभियान सुस्त पड़ा है। मानसून के आने में कुछ ही दिन शेष हैं। सफाई न हुई तो शहरवासियों को बजबजाती नालियों व गंदगी से जूझना पड़ सकता है।
शहर में जल निकासी के लिए नगर पालिका ने पांच बड़े नालों सहित 12 छोटे नालों का निर्माण कराया गया है। इनमें सबसे बड़ा नाला सुभाष बाजार से लेकर जेल तालाब में गिरता है। इसमें शहर का अधिकांश गंदा पानी की जल निकासी होती है। इसी प्रकार कांशीराम कालोनी से होते हुए रमेड़ी तक, खालेपुरा से लेकर पुराना बेतवा घाट, रहुनियां धर्मशाला, नई बस्ती ईदगाह में बने बड़े नालों से जल निकासी होती है। मानसून के आने से पहले इन नालों की साफ सफाई नगर पालिका द्वारा करा ली जाती है। लेकिन अभी सफाई अभियान ने रफ्तार नहीं पकड़ी है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि नालों के सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। कुछ नालों की सफाई हो चुकी है। शीघ्र ही सभी नालों व नालियों की साफ सफाई करा ली जाएगी।
विज्ञापन
जेल तालाब रोड निवासी रविकांत प्रजापति ने बताया कि बरसात शुरू होने पर नालों की सफाई पर नगर पालिका ध्यान देती है। सफाई न होने से बरसात में नाला उफनाकर गलियों को जलमग्न कर देता है। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
रमेड़ी मांझखोर निवासी अधिवक्ता भगवान दास दीक्षित का कहना है कि नगर पालिका को समय रहते नालों की साफ सफाई करानी चाहिए ताकि मानसून आने पर शहरवासियों को किसी प्रकार की समस्या न हो। अभी शहर के कई नाले बजबजा रहे हैं।