फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Six injured tractor-trolley overturns

ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से छह घायल

Tue, 06 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Tue, 06 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Six injured tractor-trolley overturns
राठ में घायल का इलाज करते चिकित्सक। - फोटो : Amar ujala

चरखारी रोड पर एक महाविद्यालय के पास भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्राली असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली पर बैठे छह लोग दबकर घायल हो गए। कोतवाली के ददरी गांव निवासी शिवनारायण पुत्र मुन्नीलाल और जयपाल पुत्र मिठठूलाल ट्रैक्टर-ट्राली में भूसा लादकर राठ आ रहे थे। राठ आते समय टिकरिया गांव की सीता रानी (45) पत्नी प्रभूदयाल पाल, वीरवती (20) पुत्री भुवानीदीन, प्रियंका (18) पुत्री धरमपाल और परा गांव निवासी चिंरजी पुत्र टुटटी रास्ते में उसे मिल गए।

विज्ञापन


चालक ने इन चारों को ट्रैक्टर पर बैठा लिया। दोपहर करीब डेढ़ बजे जगतराज महाविद्यालय के सामने अचानक ट्रैक्टर असंतुलित हो गया। इसी बीच चालक घबरा गया और उसने ब्रेक की जगह पर एक्सीलेटर दबा दिया। जिससे ट्रैक्टर पलट गया। ट्राली में सवार सीतारानी, प्रभुदयाल पाल, वीरवती, प्रियंका और चिरंजी को मामूली चोटें आईं हैं। जयपाल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी रेफर कर दिया। डा. अमित ने बताया कि पांच को मामूली चोटें आईं। जिनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed