फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Six injured in road accidents

अलग अलग सड़क दुर्घटना में छह लोग घायल

Sun, 12 Dec 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Six injured in road accidents
मौदहा। अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। पहली घटना हाईवे में बीएसएनएल टावर के निकट ओमनी ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे चार लोग घायल हो गए। वहीं दूसरी घटना में सिसोलर मार्ग में बाइक सवार जंगली पशु से टकराकर सड़क पर गाड़ी से गिर गया।
विज्ञापन

कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में शनिवार की रात फतेहपुर के बकेवर निवासी चालक नरेंद्र प्रताप अपने साथी अजय सिंह के साथ ओमनी कार से महोबा की ओर जा रहे थे। वहीं पाटनपुर गांव निवासी हेलमेट लगाए कार्तिकेय व अरुण बाइक से सुमेरपुर की ओर जा रहे थे। तभी बीएसएनएल टावर के निकट ओमनी व बाइक में आमने सामने टक्कर हो गई। पुलिस ने गैस कटर की मदद से गाड़ी का एक हिस्सा काटकर फंसे हुए चालक व उसके साथी को बाहर निकाला। चारों घायलों को गंभीर अवस्था में कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया। चारों की हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां से चारों को कानपुर रेफर किया गया है। उधर दूसरी घटना में सिसोलर मार्ग में हेलमेट लगाए बाइक सवार प्रेमी व साथी अजय सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। जिन्हें कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed