{"_id":"400e5d2bc45cc161acec314b334f56ab","slug":"six-arrested-for-vehicle-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोर गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Sun, 13 Sep 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ (हमीरपुर)। कोतवाली पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के छह सदस्यों को चोरी की छह बाइकों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को 5 हजार रुपये से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं में बढ़ोत्तरी होने पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने पुलिस को बाइक चोरों की तलाश करने के आदेश दिए। जिस पर क्षेत्राधिकारी विजय त्रिपाठी ने बाइक चोरों को दबोचने के लिए एक टीम गठित की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शुक्त्रस्वार को प्रभारी निरीक्षक राठ के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह के साथ कई सिपाहियों की टीम वाहन चोरों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
तभी मुखबिर ने सूचना दी कि पोस्टमार्टम हाउस के पास बाइक चोर चोरी की बाइकों समेत मौजूद हैं। सूचना पर टीम ने मंडी गेट के आगे शकील, उमेश कुमार निवासी कोट बाजार को चोरी की बाइकों के साथ पकड़ लिया।
कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि गिरोह में 8 सदस्य हैं और मोटर साइकिलों को चुराकर महोबा रोड स्थित मोर्चरी के पीछे छिपाकर रखते हैं बाद में ग्राहक तलाश कर बेच देते हैं।
बाइक चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस के पीछे दबिश मारी तो प्रेमसिंह राजपूत बिहूंनी थाना मुस्करा, धर्मेंद्र अहिरवार निवासी सिकंदरपुरा चरखारी रोड, राजेंद्र राजपूत तथा हरी शंकर निवासीगण मवई को पांच बाइकों के साथ पकड़ लिया। जबकि गिरोह के जितेंद्र उर्फ जीतू निवासी नदना, देवेंद्र लोधी बरौली पुलिस को चकमा देकर भाग गए।