फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Sit-in protest by Lekhpals over pending demands

Hamirpur News: लंबित मांगों को लेकर लेखपालों का धरना प्रदर्शन

Sat, 03 Oct 2026 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Sit-in protest by Lekhpals over pending demands
राठ। तहसील में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष प्रिंस यादव के नेतृत्व में शनिवार को लेखपालों ने लंबित मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। कार्य बहिष्कार करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम चित्रा निर्वाल को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से लेखपालों ने 2800 ग्रेड पे लागू करने, अंतर्मंडलीय स्थानांतरण और पदोन्नति सूची जारी करने सहित अन्य मांगें उठाईं। तहसील अध्यक्ष ने कहा कि मांगें काफी समय से लंबित हैं। आश्वासन के बाद भी उनपर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कहा कि आदेश जारी होने के बावजूद उन्हें संबंधित पटल से नहीं हटाया जा रहा है। इससे लेखपालों में नाराजगी है। संघ ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। संचालन उपमंत्री वीरेंद्र कुमार ने किया। धरने में जयप्रकाश, लोकेन्द्र सिंह, जीतेन्द्र बहादुर, रामगोपाल, रघुवीर सिंह, पुनीत कुमार, भरत कुमार, आरती गुप्ता, सावित्री पाल, कविता द्विवेदी, मोनिका राजपूत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed