फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Sir...eye damaged due to beating by police, can't see.

Hamirpur News: साहब...पुलिस की पिटाई से खराब हुई आंख, दिखाई नहीं दे रहा

Mon, 20 Jan 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 20 Jan 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Sir...eye damaged due to beating by police, can't see.
हमीरपुर/राठ। सदर तहसील में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतों में चार का ही निस्तारण मौके पर हो सका। भिलावां के एक पीड़ित ने दरोगा पर मारपीट का आरोप लगाया बताया कि उसकी आंख नहीं खुल रही है, डॉक्टर ने इलाज करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन




सदर कोतवाली के भिलावां निवासी पीड़ित मूलचंद्र अपने परिवार सहित समाधान दिवस में पहुंचा। एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके दो भाई कन्हैयालाल व राजबहादुर के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस ने शांतिभंग के तहत कार्रवाई करते हुए उसकी डॉक्टरी कराकर दरोगा दारा सिंह उसे थाने ले गए और बहुत मारा पीटा। पिटाई से उसकी आंख नहीं खुल रही है। भीषण दर्द भी हो रहा है। जिसका इलाज कराने जिला अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने इलाज करने से मना कर दिया। पीड़ित ने एसपी से दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दरोगा दारा सिंह ने कहा कि सारे आरोप निराधार हैं। उक्त लोग अपने पागल भाई को मारपीट कर घर से निकाल दिया है।
विज्ञापन


डीएम घनश्याम मीना की अध्यक्षता व एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा की मौजूदगी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उन्होंने गरीबों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए और विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। राठ तहसील सभागार में कमिश्नर अजीत कुमार व आईजी अजय कुमार सिंह ने शिकायतें सुनीं। 80 में महज 10 का समाधान हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




--------------------

केस- एक



चौथी बार समाधान दिवस में की शिकायत, नहीं हुआ निस्तारण

- सुमेरपुर क्षेत्र के पारा रैपुरा निवासी रामरतन ने बताया कि ग्राम पंचायत में हो रहे विकास कार्यों में धांधली की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने के लिए कई बार मांग कर चुका है। 18 नवंबर 2024, 26 नवंबर व 28 दिसंबर को समाधान दिवस में शिकायत दर्ज करा चुका है। अभी तक मामले की जांच नहीं हुई है और न ही शिकायत की रिसीविंग दी जाती है। कहा कि अधिकारी ढुलमुल रवैया अपना रहे हैं।

--------------------



केस-दो

साहब यौन शोषण की पुलिस नहीं कर रही सुनवाई

-राठ तहसील में मझगवां थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित महिला ने बताया कि बीते 13 जनवरी को गांव के दबंग ने घर में घुसकर उसका यौन शौषण किया। पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

--------------------



पुलिस नहीं कर रही

केस-4



कुंडौरा निवासी सुरेश शुक्ला ने बताया कि एसडीएम आफिस में पेड़ों के नीचे बने चबूतरे पर एक व्यक्ति अकारण गाली-गलौज करता रहा। इसके बाद वह मेरा पीछा करने लगा। कहा कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रहा है।


-----------



जमीन पर कब्जे का लगाया आरोप

केस-5



- भरुआ सुमेरपुर कस्बे किसान लीलाधर ने बताया कि रेलवे कर्मचारी व ठेकेदार ने प्रार्थी की जमीन पर पत्थर लगाकर कब्जा कर निर्माण कर रहे हैं। आरोप है कि ठेकेदार के इंजीनियर व रेलवे पुलिस धमकाती है। जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को जांच कराकर निस्तारण के लिए निर्देश दिए है।



-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed