फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Sir! Not far from assured power crisis

साहब! आश्वासन से दूर नहीं होगा बिजली संकट

Tue, 09 Feb 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 09 Feb 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Sir! Not far from assured power crisis
सूखे की मार झेल रहे बुंदेलखंड को भरपूर बिजली देने के शासन के प्रयासों को अधिकारी पलीता लगा रहे हैं। दो दिनों के भीतर बिजली विभाग के आलाधिकारियों ने जिले का दौरा जरूर किया लेकिन स्थिति में सुधार जरा भी नहीं है। मंगलवार को उप्र पावर कारपोरेशन के सीएमडी एपी मिश्र तीसरी बार यहां पहुंचे और अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद जून तक बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


सीएम अखिलेश यादव की घोषणा के तहत जिले को 24 घंटे बिजली देना है, लेकिन अधिकारी फर्जी रिपोर्टिंग कर शासन को गुमराह कर रहे हैं। बीते 27 जनवरी को जनपद आगमन पर सपाइयों ने सीएम के सामने पावर कारपोरेशन की पोल खोल दी।
विज्ञापन


सपाइयों ने सीएम के सामने जब हकीकत रखी तो बिजली विभाग के अधिकारी पसीना-पसीना हो गए। सीएम के कड़े रुख के बाद अधिकारी आए दिन बुंदेलखंड का दौरा कर रहे हैं। लेकिन विद्युत आपूर्ति की प्रगति में कोई सुधार नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को आए उप्र पावर कारपोरेशन के सीएमडी एपी मिश्रा ने डाक बंगले में जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। इस बीच कहा कि बुंदेलखंड में बिजली आपूर्ति को लेकर सीएम बेहद संजीदा है। इसमें सुधार पर उनका बुंदेलखंड में यह तीसरा दौरा है। इस दौरान जिले के सबस्टेशनों की क्षमता वृद्धि की गई है।

सात नए सबस्टेशनों का निर्माण कराया जा रहा है। जो मार्च तक तैयार हो जाएंगे। इसी तरह सरीला में निर्माणाधीन 132 केवीए पावर स्टेशन के जून तक तैयार हो जाने पर ममना व खेड़ाशिलाजीत के आठ फीडरों में आ रही लो वोल्टेज की समस्या दूर होगी।


उन्होंने कहा कि फतेहपुर जिले के मलवां जहानाबाद होते हुए राठ से ममना व खेड़ाशिलाजीत के स्टेशनों की सप्लाई जाती है। इसीलिए लो वोल्टेज की समस्या रहती है। उन्होंने आगामी जून से बिजली समस्या खत्म होने का दावा किया। सीएमडी ने कहा कि ट्रांसमिशन संबंधी गड़बड़ियां दूर करने के लिए डायरेक्टर आरबी पांडेय और वितरण संबंधी कमियों को दूर करने के लिए सीबी राठौर बुंदेलखंड के दौरे पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed