{"_id":"6994b07217b5f1753c051f3f","slug":"shivlal-pal-became-president-in-the-bar-association-elections-vivek-dixit-became-general-secretary-hamirpur-news-c-223-1-ham1014-136277-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बार एसोसिएशन चुनाव में शिवलाल पाल अध्यक्ष, विवेक दीक्षित बने महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बार एसोसिएशन चुनाव में शिवलाल पाल अध्यक्ष, विवेक दीक्षित बने महामंत्री
Tue, 17 Feb 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो17एचएएमपी 18 निर्वाचित पदाधिकारियों के साथ अधिवक्ता। संवाद
मौदहा (हमीरपुर)। बार एसोसिएशन मौदहा के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर शिवलाल पाल तथा महामंत्री पद पर विवेक दीक्षित ने जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
मंगलवार को तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक चला। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए। कुल 173 मतों में अध्यक्ष पद पर शिवलाल पाल को 105 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बरदानी प्रसाद को 38 मत मिले। जयहिंद को 18 तथा महमूद रजा को 12 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद पर विवेक दीक्षित 82 मत पाकर विजयी रहे। राकेश वर्मा को 70 मत मिले, जबकि फिरोज अहमद 19 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
चुनावी प्रक्रिया एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट हयात अहमद खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कमेटी के सदस्य मूलचंद राजपूत, अयोध्या प्रसाद गुप्ता, हरिपाल सिंह, विजय सिंह यादव तथा चुनाव प्रभारी मोहम्मद फरहान एडवोकेट की देखरेख में मतदान और मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से कराई गई।