फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Shiva procession from Shalleshwar temple today

Hamirpur News: शल्लेश्वर मंदिर से शिव बरात आज

Sun, 15 Feb 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 15 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Shiva procession from Shalleshwar temple today
फोटो14एचएएमपी 13- प्राचीन शल्लेश्वर मंदिर। संवाद
सरीला (हमीरपुर)। महाशिवरात्रि पर रविवार को क्षेत्र के 800 वर्ष पुराने प्राचीन शल्लेश्वर धाम से आज ऐतिहासिक शिव बरात निकलेगी। इसके लिए नगर में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। जुलूस मार्ग के लिए सुरक्षा घेरा बनाया गया है।
विज्ञापन

53 वर्षों से शिव बरात निकालने की परंपरा चल रही है। भोले बाबा की आरती के लिए पूजन की थाली सजाई जा रही है। मंदिर में सुबह चार बजे से जलाभिषेक शुरू होगा। सुबह आठ बजे अखंड रामायण पूजन के बाद समिति बरात की अंतिम तैयारियों में जुटेगी। दोपहर दो बजे शिव बरात मंदिर परिसर से प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

यह पोस्ट ऑफिस मार्ग होते हुए नेस्ले मार्केट पहुंचेही। इसके बाद पुलिस चौकी, चिकवन चौराहा, गड़ेरिया चौराहा, राम जानकी मंदिर, हरदौल मंदिर, बड़ी माता मंदिर, कछियाना मोहल्ला और झंडा बाजार से होकर पुनः मंदिर परिसर पहुंचेगी। शिव बरात में भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों की झांकी के दर्शन होंगे। भीड़ को देखते हुए रूट पर आंशिक यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। बड़े वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव बरात में शामिल होगी कामतानाथ की झांकी : भरुआ सुमेरपुर: अमरनाथ सेवा संस्थान के अध्यक्ष सीताराम गुप्ता ने बताया कि शिव बरात के 25 वर्ष पूर्ण होने पर इस वर्ष 25 झांकियां शिव बरात में शामिल की जा रही हैं। इनमें प्रमुख झांकी भगवान कामतानाथ स्वामी की होगी। इसके अलावा खाटू श्याम की झांकी भी शामिल की जा रही है। सभी तैयारियां पूर्ण हो गई है। शिव बरात रविवार को अपराह्न 3:00 बजे सुरही मंदिर से निकलेगी।

फोटो14एचएएमपी 13- प्राचीन शल्लेश्वर मंदिर। संवाद

फोटो14एचएएमपी 13- प्राचीन शल्लेश्वर मंदिर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed