फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Seven employees absent during inspection; explanation sought.

Hamirpur News: निरीक्षण में सात कर्मचारी गैरहाजिर, मांगा स्पष्टीकरण

Sat, 22 Aug 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Seven employees absent during inspection; explanation sought.
हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया है। शिकंजा कसने के लिए सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को अधिकारियों की टीमों ने 35 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों और 51 आंगनबाड़ी केंद्रों की पड़ताल की।
विज्ञापन


इस दौरान सात कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। इनमें दो शिक्षक, दो आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और तीन सहायिकाएं शामिल हैं। सभी गैरहाजिर कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। सीडीओ अरुण कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में यह जांच हुई। टीमों ने स्कूलों में पढ़ाई, मध्याह्न भोजन, साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति देखी। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की उपस्थिति और पोषण संबंधी सेवाओं की जांच की गई। सीडीओ ने संबंधित विभागों को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed