{"_id":"613b9dd78ebc3e137533a5ad","slug":"seminar-organized-in-sv-inter-college-under-mission-shakti-hamirpur-news-knp6514157127","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन शक्ति के तहत एसवी इंटर कालेज में गोष्ठी का आयोजन हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन शक्ति के तहत एसवी इंटर कालेज में गोष्ठी का आयोजन हुआ
विज्ञापन
पौथिया गांव में आयोजित कार्यक्रम में छात्रा से संवाद करते एसपी कमलेश दीक्षित।
- फोटो : HAMIRPUR
पौथिया। मिशन शक्ति तृतीय चरण के तहत क्षेत्र के एसवी इंटर कालेज में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की शुरुआत पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि हर समस्या से निजात पाने के लिए जिले के सभी थानों में महिला डेस्क स्थापित किए गए हैं।
जरूरत पड़ने पर निर्भीक होकर इनकी सहायता लें। उन्होंने 112, 1090, 1076 आदि नंबरों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसी भी समस्या होने पर उनके नंबर भी शिकायत करने की बात कही। उन्होंने गोष्ठी में मौजूद महिलाओं व युवतियों से सवाल जवाब भी किए। कुछ महिलाओं से दहेज के बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब दिया कि दहेज लेना और देना दोनों अपराध है।
इस पर पुलिस अधीक्षक ने दहेज रूपी अभिशाप को समाप्त करने में महिलाओं की अहम भूमिका बताया। इस मौके पर प्रधान वंदना सचान ने अपने पुत्र की शादी में दहेज न लेने की बात कही और इसके प्रति लोगों को जागरूक करने को कहा।
विज्ञापन
इस मौके पर सीओ सदर अनुराग सिंह ने भी शासन द्वारा चलाई गई गांव में महिला बीट के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य बीरेंद्र सिंह यादव, जिला महिला सशक्तिकरण की प्रभारी अनीता सिंह, ललपुरा थाना प्रभारी प्रकाश यादव, महिला कांस्टेबल आदि मौजूद रहे। संचालन पूर्व प्रधान आनंद अशोक सचान ने किया।