{"_id":"2d3c7ccd2c740827253fbbc35dc98fa1","slug":"security-arrangements-beef-up-on-diwali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली के लिए प्रशासन ने किए इंतजाम पुख्ता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली के लिए प्रशासन ने किए इंतजाम पुख्ता
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 10 Nov 2015 07:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। दिवाली पर्व के दौरान जिला प्रशासन ने इंतजाम पुख्ता कर लिए हैं। आगजनी से निपटने के लिए तीन दमकल वाहनों और करीब दो दर्जन दमकल कर्मियों के साथ अग्निशमन विभाग सतर्क है। साथ ही, मुख्य शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
दमकल विभाग के पास दो बड़े और एक छोटा वाहन है। जिला प्रशासन के आदेशानुसार, दमकल विभाग के करीब दो दर्जन कर्मचारी तैनात किए गए हैं। जिला के मुख्य शहरों और कस्बों में खाकी की नजर रहेगी। मुख्य बाजार हमीरपुर में वाहनों की नो एंट्री रहेगी। दीपावली पर शहर में भीड़ के मद्देनजर बाजार के मुख्य सड़क मार्ग पर वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई है। वाहनों को रोकने के लिए गांधी चौक और अस्पताल चौक में पुलिस जवानों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
जिला के मुख्य शहरों में यातायात व्यवस्था करने के लिए अतिरिक्त यातायात पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। भीड़ वाले क्षेत्र में पटाखे न जलाएं। बच्चों, बूढ़ों को पटाखों से दूर रखें। पशुशालाओं के पास भी पटाखे न जलाएं। पटाखे जलाने के लिए खुला सथान चिन्हित करें। अगर कोई आगजनी की घटना हो तो तुरंत 100 नंबर या दमकल विभाग को 101 नंबर पर सूचित करें।
विज्ञापन
दीपावली पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। दमकल विभाग और पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के आदेश दे दिए गए हैं।
- रोहन चंद ठाकुर, उपायुक्त, हमीरपुर
दिवाली को लेकर दमकल विभाग सतर्क है। तीन दमकल वाहनों सहित करीब दो दर्जन कर्मचारी 24 घंटे तैनात रहेंगे।
- संत राम ठाकुर, इंचार्ज, दमकल विभाग, हमीरपुर