फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Sectional speeds increased on rail sections; three level crossings closed.

Hamirpur News: रेलखंडों पर सेक्शनल स्पीड बढ़ी, तीन समपार फाटक बंद

Sun, 19 Jul 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sectional speeds increased on rail sections; three level crossings closed.
महोबा। उत्तर-मध्य रेलवे के झांसी मंडल में तकनीकी उन्नयन के बाद रेल परिचालन की गति बढ़ाई गई है। मंडल में सड़क और रेल यातायात की सुरक्षा मजबूत करने के लिए तीन समपार फाटकों को स्थायी रूप से बंद किया गया है। यह कार्य यात्रियों को बेहतर रेल सेवाएं देने के उद्देश्य से किया गया है।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में यह आधुनिकीकरण किया जा रहा है। संदलपुर-सिथौली के बीच तृतीय रेल लाइन पर अधिकतम सेक्शनल स्पीड 100 से बढ़ाकर 110 किमी प्रतिघंटा की गई है। दतिया-डबरा तृतीय लाइन खंड पर भी सेक्शनल स्पीड 100 से बढ़ाकर 110 किमी प्रतिघंटा कर दी गई है। खैरार-मानिकपुर रेलखंड के बांदा-खुरहंड में नवनिर्मित द्वितीय डाउन लाइन पर अधिकतम सेक्शनल स्पीड 90 से बढ़ाकर 100 किमी प्रतिघंटा हुई है।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि झांसी मंडल अधोसंरचना विकास और तकनीकी उन्नयन को गति दे रहा है। इसका लक्ष्य यात्रियों को सुरक्षित, तीव्र और विश्वसनीय रेल सेवाएं उपलब्ध कराना है। बताया कि वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मानिकपुर रेलखंड का समपार फाटक संख्या-476 बंद किया गया है। महोबा-खजुराहो रेलखंड का समपार फाटक संख्या-दो भी स्थायी रूप से बंद हुआ है। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-ग्वालियर रेलखंड का समपार फाटक संख्या-409 भी बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed