फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Secretary of Regional Cooperative and Purchase Sales Committee Sumerpur suspended

क्षेत्रीय सहकारी व क्रय विक्रय समिति सुमेरपुर के सचिव निलंबित

Wed, 01 Dec 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Secretary of Regional Cooperative and Purchase Sales Committee Sumerpur suspended
हमीरपुर। सहकारी समितियों से यूरिया खाद नदारत होने के मामले का जिलाधिकारी ने संज्ञान ले जिला प्रबंधक पीसीएफ तथा सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक ने दो समितियों के सचिवों को निलंबित करते हुए साधन सहकारी समिति सरीला बंद पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

अमर उजाला के बुधवार अंक में सहकारी समितियों में यूरिया खाद नदारद खबर प्रकाशित होने पर जिलाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण ने संज्ञान लेते हुए जिला प्रबंधक पीसीएफ दिनेश कुमार व सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता रामसागर से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक ने गलत सूचनाएं देने पर क्षेत्रीय सहकारी समिति सुमेरपुर के सचिव योगेंद्र सिंह व क्रय विक्रय सहकारी समिति सुमेरपुर के सचिव शुभम त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। साथ ही निरीक्षण में सरीला समिति बंद पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ.सरस कुमार तिवारी ने बताया कि जनपद की सभी सहकारी समितियों व पीसीएफ में 599 मीट्रिक टन यूरिया का आवंटन कर दिया गया है। बताया कि दो दिसंबर को महोबा से 650 मीट्रिक टन यूरिया की रैक आ रही है। इसके अतिरिक्त 2700 मीट्रिक टन यूरिया की रैक महोबा को प्राप्त होगी, जिसमें जनपद को 1600 मीट्रिक टन यूरिया एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध हो जाएगी। जो कि पीसीएफ एवं सहकारी समितियों में उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं 500 मीट्रिक टन आरसीएफ यूरिया उरई रैक का आंवटन कर दिया गया है जो कि शीघ्र ही प्राप्त हो जाएगी। उन्होंने किसी प्रकार की समस्या के लिए जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में स्थित कंट्रोल रूम नं.-8468015884 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed