फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   second sister scorched by fire

आग से झुलसीं दो बहनों की मौत से मचा कोहराम

Sun, 01 May 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
second sister scorched by fire
राठ। नगर के दीवानपुरा मोहल्ले में 11 दिन पूर्व चाय बनाते समय गैस सिलिंडर के रिसाव से लगी आग में दो बहनें व एक भाई झुलस गया था। सैफई में उपचार के दौरान दोनों बहनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

नगर के दीवानपुरा मोहल्ला निवासी शुभी (17) पुत्री महेंद्र अवस्थी 20 अप्रैल को गैस पर चाय बना रहीं थीं। सिलिंडर में आग लगने से शुभी, उनकी छोटी बहन काजल (15) व भाई शिवा झुलस गए थे। सीएचसी से डॉक्टर अखिलेश ने तीनों को मेडिकल कालेज सैफई रेफर किया था। सैफई में उपचार के दौरान 27 अप्रैल को काजल की मौत हो गई थी। जिसकी इटावा में अंत्येष्टि कर परिजन शुभी व शिवा का इलाज कराते रहे। शनिवार रात इलाज के दौरान शुभी ने भी दम तोड़ दिया। वहीं शिवा की हालत में सुधार है। शुभी चित्रगुप्त इंटर कालेज से इंटर कर चुकीं थीं। वहीं काजल हाईस्कूल की छात्रा थीं। मृतक बालिकाओं के मामा शुभम तिवारी ने बताया कि इटावा में शव का अंतिम संस्कार करने के बाद परिजन घर लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed