Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   SDM ka nirikshan

उपजिलाधिकारी ने रैनबसेरा का किया औचक निरीक्षण

Fri, 18 Dec 2020 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
SDM ka nirikshan
मौदहा। उपजिलाधिकारी ने रैनबसेरा में औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एक कर्मचारी के नदारत रहने पर अधिशासी अधिकारी को स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। वहीं तहसील के राजस्व निरीक्षकों से अलाव जलवाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सर्दी के मौसम को देखते कस्बे में रैनबसेरा संचालन किया जा रहा है। जिससे राहगीरों को सर्दी से राहत प्रदान कर रुकने की उचित व्यवस्था की जाए। जिस पर उपजिलाधिकारी अजीत परेश ने शुक्रवार की सुबह अचानक रैनबसेरा पहुंच वहां की व्यवस्था देखी, जिसमें साफ सफाई के अलावा वह अन्य व्यवस्थाओं में संतुष्ट दिखाई दिए। कस्बे के मुख्य स्थानों पर अलाव जलाने की बात कही। इसी के बाद वह नगर पालिका परिषद पहुंचे। जहां उन्होंने कर्मचारियों के उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने सलीम नामक कर्मचारी के अनुपस्थित पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार वर्मा को दिए। साथ ही अधिशासी अधिकारी व तहसील के राजस्व निरीक्षकों को नगर के प्रमुख स्थानों पर अलाव जलवाने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी के अलावा चेयरमैन रामकिशोर श्रीवास भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed