{"_id":"61a3cc641b5905738d4ee9bb","slug":"school-in-dilapidated-building-and-night-shelter-hamirpur-news-knp6666112142","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर भवन और रैन बसेरा में पढ़ने को मजबूर नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर भवन और रैन बसेरा में पढ़ने को मजबूर नौनिहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा। ब्लाक में प्राथमिक स्कूलों के हालात बदहाल हैं। बच्चों को बैठने के लिए न अपना भवन है और न ही पढ़ाने के लिए गुरुजी। नगर के आठ स्कूलों में से चार नगर पंचायत व रैन बसेरा में संचालित हैं। एक स्कूल किराए के भवन में और दो स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई सिर्फ शिक्षामित्रों के भरोसे है। इन स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के अभिभावक उनके घर लौटने तक अनहोनी को लेकर आशंकित रहते हैं।
नगर क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल हैदरिया, हुसैनिया और चौधराना के बच्चे एक ही भवन में पढ़ते हैं। यह बिल्डिंग जिला पंचायत की है। तीनों स्कूलों के बच्चों को चौधराना के हेड मास्टर फखरुद्दीन, अनुदेशक व दो शिक्षामित्र पढ़ाते हैं। नवीन उपरौस की बिल्डिंग में ही पूर्वी तरौस का स्कूल संचालित है। यहां शिक्षक नहीं हैं, दो शिक्षामित्र ही बच्चों को पढ़ाते हैं। किराए के भवन के मालिक राजू हलीम कई बार तहसील दिवस समेत व अन्य स्तर पर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर भवन खाली कराने की मांग कर चुके हैं। कई वर्ष से किराया भी नहीं मिला है। प्राथमिक स्कूल उपरौस के प्रधानाध्यापक मो. सईद सिद्दीकी हैं, जो नगर क्षेत्र के संकुल प्रभारी भी हैं। प्राथमिक स्कूल कांशीराम कॉलोनी में मो. अख्तर प्रधानाध्यापक हैं। यहां आधा सैकड़ा से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। जो सिर्फ दो कमरों में ही पढ़ते हैं। एक स्कूल नगर पालिका के रैन बसेरा में संचालित है।
एबीएसए रामगोपाल ने कहा सभी स्कूलों के लिए नए भवन और शिक्षकों के संबंध में पत्र लिखकर कई बार मांग की जा चुकी है। अब तक सुनवाई नहीं हुई।

मौदहा कस्बे के फत्तू बाबा स्थित प्राथमिक स्कूल उपरोस प्राचीन।- फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन