फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Says the fire household and shop

आग से गृहस्थी व दुकान स्वाह

Thu, 17 Dec 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर Updated Thu, 17 Dec 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Says the fire household and shop
आग से गृहस्थी व दुकान स्वाह
विज्ञापन

हमीरपुर। भरुआसुमेरपुर व राठ में आग की चपेट में आकर एक की गृहस्थी तो दूसरे की दुकान जलकर राख हो गई। दोनों मामलों में आरोप है कि आग किसी ने रंजिशन लगाई। जिसमें सब कुछ जलकर नष्ट हो गया। भरुआसुमेरपुर में लगी आग के मामले में सूचना के बावजूद न तो पुलिस मौके पर पहुंची और न ही लेखपाल ही पहुंचे। आरोप है कि लेखपाल ने घर बैठे रिपोर्ट लगाने की बात कही।

भरुआसुमेरपुर थानाक्षेत्र के टेढ़ा गांव में आग लगने से किसान के घर में खाद बीज के लिए रखे 22 हजार रुपये व घर गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित ने इसकी जानकारी राजस्व लेखपाल व पुलिस को दी, लेकिन कोई भी अधिकारी या कर्मचारी पीड़ित की सुध लेने अभी तक नहीं पहुंचा है। आरोप है कि घर में आग किसी ने लगाई है।
विज्ञापन


बीती रात टेढ़ा गांव निवासी पुष्पा सिंह पत्नी कल्लू सिंह रात में जब सो रहे थे। आरोप है कि तभी मकान के पीछे से किसी ने उनके घर में आग लगा दी। जिससे घर में रखा तीन बोरा गेहूं, सात बोरी तिल, एक बोरी अरहर, एक बोरी चावल व खाद बीज के लिए रखे 22 हजार रुपये नगद तथा बीमा व खेती के कागजात जलकर खाक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की लपटों से परिवार के लोग जगे तो शोर मचाया। तब मोहल्ले वासियों ने आग पर काबू पाया। पीड़ित महिला किसान ने इसकी सूचना पुलिस व राजस्व लेखपाल को दी। लेकिन पीड़ित का हालचाल लेने के लिए न तो पुलिस पहुंची और न ही राजस्व लेखपाल पहुंचे।

पीड़ित महिला का कहना है कि लेखपाल ने घर बैठे ही रिपोर्ट लगा देने की बात कही है। महिला का कहना है कि खाद बीज के रुपये जल गए हैं और उसकी सात बीघा जमीन अभी भी बुआई के लिए पड़ी है। उधर, लेखपाल का कहना है कि प्रशासन से जो मदद मिलती है। उसे हर हाल में दिलाया जाएगा।

राठ के रामलीला मैदान के पास चाय की दुकान में बीती रात आग लग गई। आग से दुकान में रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया। महिला ने एक युवक पर संदेह जताते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
कस्बे के अतरौलिया गांव निवासी गुड्डी पत्नी जगदीश रैकवार ने बताया कि उसका पति मानसिक रूप से पागल है।

वह चाय की दुकान कर अपने परिवार का गुजर बसर करती है। महिला ने बताया कि रात करीब 9 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर चली गई। रात करीब डेढ़ बजे अचानक दुकान के अंदर से आग की लपटें उठने लगीं। गश्त पर मौजूद पुलिस ने जब दुकान से आग की लपटें उठते देखीं तो दमकल को बुलाकर आग पर काबू पाया।

गुड्डी ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि आग से दुकान में रखे आठ हजार रुपये नकद, बैंक पासबुक, कागजात और सोने की झुमकी जलकर राख हो गईं। इसके अलावा दुकान में रखा करीब पचास हजार का सामान भी जल गया। सुबह जब महिला दुकान पहुंची और आग से खाक दुकान देखी तो बिलखने लगी।


महिला ने संदेह व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि जयसिंह प्रजापति और राजू लंगड़ा ने उसकी दुकान में आग लगाई है। महिला ने बताया कि राजू लंगड़ा ने उसे धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed