फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Sarila

पड़ोसी ने लोहे की सब्बल से प्रहार कर महिला को मौत के घाट उतारा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
Sarila
सीएचसी में महिला के परिजनों से घटना की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : AMAR UJALA
सरीला( हमीरपुर) । कस्बे के गुरुदेवपुरा मोहल्ले में पत्नी की पिटाई करते समय अधेड़ ने पड़ोसी महिलाओं को भी गालियां दी। इसका पड़ोसी महिला ने विरोध किया करने तो आरोपी अधेड़ ने उसे लोहे की सब्बल से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। इलाज को ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मृतका के पति की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कस्बे के गुरुदेवपुरा मोहल्ला निवासी उदय भान अपनी पत्नी तारा रानी 45 व बच्चों के साथ रहता है। वह पल्लेदारी का काम करता है। शनिवार की देर शाम उसका पड़ोसी गुलाब अनुरागी शराब के नशे में धुत होकर अपनी पत्नी की पिटाई करने लगा । उसकी पत्नी की चीख सुनकर मोहल्ले के लोग उसके दरवाजे पहुंच गए और उसे ऐसा करने से मना किया तो वह मोहल्ले की महिलाओं को ही गाली देने लगा। उदयभान अनुरागी ने बताया कि जब वह नहीं माना तो सब लोग अपने-अपने घर चले गए। बताया कि रविवार की सुबह वह अपनी बेटी नीरज के साथ बाड़े में काम कर रहा था। जबकि उसकी पत्नी तारा रानी (45) घर से गोबर लेकर बाड़े में फेंकने जा रही थी। तभी रास्ते में आरोपी गुलाब मिल गया और रात की घटना को लेकर उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने मारना पीटना शुरू कर दिया तथा हाथ में लिए लोहे की सब्बल से उसकी पत्नी के सिर पर कई वार कर दिए। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गई। शोर सुनकर वह मौके पर पहुंचा तो उसकी पत्नी बेहोश पड़ी थी। इलाज को ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। थानाध्यक्ष विक्रमाजीत सिंह ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर आरोपी गुलाब के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद से मृतका के घर कोहराम मचा है। मोहल्ले में सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed