फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   sant wilas again became bjp city president

संत विलास पुन: बने भाजपा जिलाध्यक्ष

Tue, 12 Jan 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूूराे, हमीरपुर Updated Tue, 12 Jan 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
sant wilas again became bjp city president

क्षेत्र के इंगोहटा गांव निवासी संतविलास शिवहरे के पुन: भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। वह रामजन्म भूमि आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।

विज्ञापन


दो अगस्त 1968 में जन्मे संत विलास की रुचि स्वाध्याय, साहित्य सृजन, लेखन और कविता में है। वह पहली बार 2014 में जिलाध्यक्ष बने। उन्होंने संगठन को सुचारु ढंग से चलाने के साथ कई उपलब्धियां भी दिलाईं।
विज्ञापन



अमर उजाला से बातचीत में भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि स्नातक तक शिक्षा ग्रहण करने के बाद 1989 में वे रामजन्म भूमि आंदोलन में सक्रिय सहभागिता के साथ संघ के स्वयंसेवक बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


1996 में उन्हें किसान मोर्चे का जिलाध्यक्ष बनाया गया और 1997 में इसी संगठन के जिला महामंत्री बनाए गए। भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के चलते ही 2002 में जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। वह लगातार दस वर्षों तक पार्टी के कार्यों की जिम्मेदारी संभालते हुए सामाजिक कार्यों में लगे रहे।


वर्ष 2010 से 2012 तक पार्टी के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहे। 2014 में पार्टी ने उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया। संगठन के विकास के साथ चुनावों के संचालन व सहयोग में सक्रिय भूमिका पर पार्टी ने पुन: उन्हें जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने संगठन के सभी लोगों से अपील की है कि वह पार्टी की नीतियों के अनुसार कार्य कर सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed