फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Atiq Ahmed Murder, SIT may come to investigate Sunny Singh's horoscope, pending cases are also being investiga

Atiq Ahmed Murder: सनी सिंह की कुंडली खंगालने आ सकती है SIT, विचाराधीन मामलों की भी हो रही है पड़ताल

Fri, 21 Apr 2023 01:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 21 Apr 2023 01:27 PM IST
सार

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए अतीक अहमद हत्याकांड के आरोपी सनी सिंह की कुंडली खंगाली जा रही है। इसके लिए एसआईटी जिले में आ सकती है।
 

विज्ञापन
Atiq Ahmed Murder, SIT may come to investigate Sunny Singh's horoscope, pending cases are also being investiga
हिस्ट्रीशीटर सनी सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिस्ट्रीशीटर सनी सिंह की आपराधिक कुंडली खंगालने के लिए एसआईटी हमीरपुर जिले में आ सकती है। बृहस्पतिवार को एसआईटी के आने की संभावनाओं के चलते दिनभर चर्चा का माहौल गर्म रहा। वहीं स्थानीय पुलिस सनी के न्यायालय में विचाराधीन मामलों की पड़ताल कर उससे जुड़े तारों की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन

प्रयागराज में हुई माफिया ब्रदर्स अतीक और अशरफ की हत्या की जांच एसआईटी कर रही है। जो मामले में आरोपी जिले के कुरारा कस्बा निवासी सनी सिंह, बांदा के क्योटरा मोहल्ला निवासी लवलेश तिवारी व कासगंज के सोरो कातरवाड़ी निवासी अरुण कुमार के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।
विज्ञापन

इसके जिले में जल्द पहुंचने की संभावना को लेकर बृहस्पतिवार को चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। हालांकि स्थानीय पुलिस सनी सिंह के खिलाफ न्यायालय में विचाराधीन मामलों की छानबीन कर उससे जुड़े लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। सूत्रों के अनुसार पुलिस न्यायालयों से फाइल निकलवा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने मामलों की हो रही है पड़ताल
वहीं, मामलों में शामिल लोगों के साथ जमानत लेने वालों के नाम दर्ज कर रही है। ताकि सनी से जुड़े तारों की जानकारी मिल सके। इसके अलावा जेल से मिलने जुलने वालों का खाका निकलवा लिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक पवन पटेल ने बताया कि एसआईटी आने की खबर अफवाह है... कोई टीम नहीं आई है।

पड़ोसियों से भी नहीं मिल पा रहे हत्यारोपी के परिजन
प्रयागराज हत्याकांड के हत्यारोपी सनी सिंह उर्फ पुराने के परिजनों की सुरक्षा को लेकर थाना पुलिस अलर्ट मोड पर है। हत्यारोपी का भाई पिंटू सिंह घर के दरवाजे से झांक कर बाहर का नजारा देख लेता है और घर के अंदर कैद हो जाता है। पुलिस की सुरक्षा के घेरे के चलते कोई भी पड़ोसी उनके घर में आना जाना नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed