फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Sampark Kranti and Mahakoshal Express remained cancelled.

Hamirpur News: निरस्त रहीं संपर्क क्रांति व महाकौशल एक्सप्रेस

Sat, 10 Oct 2026 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Sampark Kranti and Mahakoshal Express remained cancelled.
महोबा। यूपी संपर्क एक्सप्रेस और महाकौशल एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार को निरस्त रहीं। ट्रेन संचालित न होने से यात्रियों को परेशानी हुई। प्रारंभिक स्टेशनों से इन ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से 10 अक्तूबर को नई दिल्ली व हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों में सुबह चार से दोपहर दो बजे के बीच अत्यधिक सड़क जाम और भारी भीड़ की संभावना व्यक्त की गई थी। इसको लेकर कई मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों को उनके प्रारंभिक स्टेशनों से ही रद करने का निर्णय लिया गया। उत्तर-मध्य रेलवे की ओर से ट्रेनों में मानिकपुर-हजरत निजामुद्दीन यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस को निरस्त किया गया। ट्रेनें निरस्त रहने से यात्री परेशान रहे। जरूरी काम से जाने वाले लोगों ने रोडवेज बस स्टैंड से सफर किया।
विज्ञापन

झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए यात्री अपना सफर शुरू करने से पहले रेलवे की हेल्पलाइन 139 या रेलवे के आधिकारिक सूचना तंत्र से ट्रेनों की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें। भीड़ को देखते हुए ट्रेनों को निरस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed