{"_id":"6ac3ea07fef4d530b0039312","slug":"rules-flouted-under-the-guise-of-a-license-firecracker-factory-sealed-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-145965-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: लाइसेंस के नाम तोड़ रहे नियम, पटाखा फैक्टरी सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: लाइसेंस के नाम तोड़ रहे नियम, पटाखा फैक्टरी सीज
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। नियमों को ताक पर रखकर संचालित पटाखा फैक्टरी को सीज कर दिया गया है। यहां बिजली के उपकरणों का प्रयोग किया जा रहा था। वहीं अनुमति से अधिक बारूद का भंडारण होते पाया गया।
जलालपुर रोड पर पठानपुरा मोहल्ला के सुधीर गुप्ता की पटाखा फैक्टरी संचालित थी। यहां त्योहार को देखते हुए भारी मात्रा में पटाखे बनाए जा रहे थे। शनिवार सुबह फैक्टरी में आग लग गई और धमाकों से पूरा क्षेत्र दहल गया। छह मजदूर काम कर रहे थे जिन्होंने किसी तरह बाहर भागकर अपनी जान बचाई। एक मजदूर के बाल झुलस गए थे।
फैक्टरी संचालक ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड को भी नहीं दी। आसपास के लोगों ने सबमर्सिबल पंप से आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि फैक्टरी में भारी मात्रा में बारूद का अवैध भंडारण था। रविवार शाम एसडीएम चित्रा निर्वाल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी रेहान अली अपनी टीम के साथ पहुंचे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी रेहान अली ने बताया कि 15 किलो बारूद के भंडारण की अनुमति थी। मौके पर अधिक दूरी तक बारूद का फैलाव मिला। बताया कि बिजली के उपकरण पंखे, कूलर का प्रयोग किया जा रहा था। जबकि पटाखा कारखाने में बिजली के उपयोग की अनुमति नहीं होती है। उन्होंने बताया कि पटाखा बनाने व बेचने की सुरक्षा दूरी का उल्लंघन करने पर कारखाना सीज किया गया है।