{"_id":"69ceb732733ed84e130bcb5f","slug":"royal-rambag-won-two-matches-and-rihunta-won-one-match-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-138124-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: रॉयल रामबाग ने दो और रिहुंटा ने एक मैच जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: रॉयल रामबाग ने दो और रिहुंटा ने एक मैच जीता
विज्ञापन
फोटो 02 एचएएमपी 02- राठ में दो मैच जीतने के बाद खुशी जताते रॉयल रामबाग टीम के खिलाड़ी। स्रोतः
राठ (हमीरपुर)। रामबाग प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार रात तीन मैच खेले गए। दो मैच में रॉयल रामबाग और एक मैच में जिला पंचायत रिहुंटा की टीम विजेता बनी। रोमांचक मैच देखने के लिए दर्शक देर रात तक मैदान में डटे रहे।
आयोजक देवेंद्र राजपूत ने बताया कि पहले मैच में स्काई सिटी के कप्तान सऊद बेग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने 10 ओवर में आठ विकेट खोकर 71 रन बनाए। मिथुन ने 24 व नरेश ने 16 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में अमित भास्कर, राजू राजपूत, अरुण और लईक मिर्जा को दो-दो विकेट मिले।
जवाब में उतरी रॉयल रामबाग टीम ने 9.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर सात विकेट से मैच जीत लिया। स्काई सिटी के गेंदबाज नरेश, आकाश व मिथुन को एक-एक विकेट मिला। अन्नू महाराज ने अरविंद यादव को मैन ऑफ द मैच दिया। मुख्य अतिथि राजपूत करणी सेना के जिला उपाध्यक्ष योगी तोमर रहे।
विज्ञापन
दूसरे मैच में क्वेस्ट फॉर एजुकेशन के कप्तान तरुण राजपूत की अगुवाई में टीम आठ ओवर में मात्र 44 रनों पर ऑल आउट हो गई। जिला पंचायत रिहुंटा ने छह ओवर में लक्ष्य हासिल कर छह विकेट से मैच जीत लिया। जिला पंचायत रिहुंटा के गेंदबाज अनूप वर्मा ने तीन विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच बने। मुख्य अतिथि अनूप राजपूत रहे।
तीसरा मैच रॉयल रामबाग व राजपूत ट्रेडर्स के बीच हुआ। राजपूत ट्रेडर्स ने 10 ओवर में नौ विकेट खोकर 84 रन बनाए। प्रशांत महाराज के 26 व सहरोज के 19 रन शामिल रहे। रामबाग के गेंदबाज भास्कर को तीन, देवेंद्र राजपूत व अरुण को दो-दो व भानु को एक विकेट मिला।
जवाब में उतरी रॉयल रामबाग की टीम ने कप्तान भानु राजपूत के नेतृत्व में 8.1 ओवर में छह विकेट से मैच जीत लिया। मोनू कुर्रा ने 29 व लईक मिर्जा ने 25 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच मोनू कुर्रा रहे।