{"_id":"1a9455b99eedbcbb2af611226f395e3e","slug":"roadways-worker-will-stop-buses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों का करेंगे चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों का करेंगे चक्का जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 01 Nov 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर चार नवंबर की रात से पांच की दोपहर तक बसों का चक्का जाम कर प्रदर्शन करेंगे। रविवार को इस संदर्भ में रणनीति बनाने को रोडवेज कर्र्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक डिपो परिसर में हुई।
विज्ञापन
बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष जब्बार खां और मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि चार नवंबर की रात 12 बजे से 5 नवंबर दोपहर 12 बजे तक बसों का चक्का जाम प्रस्तावित है। इस आंदोलन क ो हर हाल में सफल बनाना है।
विज्ञापन
नेताओं ने कहा कि शासन और विभाग रोडवेज कर्मियों का निरंतर उत्पीड़न कर रहा है। संगठन अब इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। कहा कि 1300 चालकों की छटनी की जा रही है, इसे रोका जाएगा।
विज्ञापन
संविदा चालकों/परिचालकों को न्यूनतम वेतन देने, अप्रैल 2015 में हुए समझौते को लागू करने, दीपावली पूर्व भत्ते का एरियर और बोनस देने समेत अन्य मांगों को लेकर सांकेतिक हड़ताल का आह्वान किया गया है।
यदि मांगें नहीं मानी गईं तो संगठन आर-पार की लड़ाई लड़ेगा। शाखा अध्यक्ष शकील अहमद और शाखा मंत्री लालमन धुरिया ने आंदोलन को सफल बनाने के लिए कर्मचारियाें से अपील की।
बैठक में कर्मचारी नेता तेज बहादुर मिश्रा, राजनारायण तिवारी, रामकुमार वर्मा, सुखराम, जफर अंसारी, आफताब आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन आरडी दुबे ने किया।