फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Roadways drivers and conductors will get the gift of honorarium from the new year.

Hamirpur News: रोडवेज चालकों व परिचालकों को नए वर्ष से मानदेय का तोहफा

Tue, 09 Dec 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 09 Dec 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Roadways drivers and conductors will get the gift of honorarium from the new year.
हमीरपुर। संविदा चालकों व परिचालकों को नए साल पर बढ़ोतरी का तोहफा मिलेगा। यूपी रोडवेज ने एक जनवरी 2026 से प्रति किमी पारिश्रमिक में बढ़ोतरी करने का एलान कर दिया है। इंसेंटिव को भी तीन हजार से चार हजार किया है। भले ही मामूली बढ़ोतरी हुई हो लेकिन रोडवेज विभाग में संविदा पर काम कर रहे चालकों व परिचालकों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ग्रामीण जनता सेवा योजना के तहत 2.18 रुपये से 2.28 पैसा प्रति किमी चालक व परिचालकों का एक समान कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य सेवाओं में 0.14 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। उत्तम व उत्कृष्ट प्रोत्साहन योजना में अब 18,687 से लेकर 21,687 रुपये तक मासिक कमाई होगी। जारी शासनादेश के क्रम में 10 व 20 साल पुराने चालकों को 750 और 1500 रुपये का लॉयल्टी इंसेंटिव मिलेगा।अतिरिक्त प्रोत्साहन भी तीन हजार से बढ़ाकर चार हजार कर दिया है। निरंतर सेवा करने वाले चालकों व परिचालकों का फिक्स रेट कर दिया गया। नवीन उत्तम प्रोत्साहन योजना में निर्धारित मानक पर अब चालकों को 18687 रुपये मिलेगा, जबकि परिचालकों को प्रोत्साहन राशि समेत 18418 रुपये मिलेगा। इसी तरह नवीन उत्कृष्ट प्रोत्साहन योजना में चालकों को प्रोत्साहन राशि सात हजार मिलाकर 21687 रुपये मिलेगा। जबकि परिचालकों को 21418 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed