फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Roadways bus suffers brake and steering failure; crashes into stationary truck.

Hamirpur News: रोडवेज बस का ब्रेक व स्टीयरिंग फेल, खड़े ट्रक से टकराई

Thu, 25 Jun 2026 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus suffers brake and steering failure; crashes into stationary truck.
फोटो25 एचएएमपी 07- ट्रक से टकराने के बाद खड़ी डिपो की बस। संवाद
हमीरपुर। महोबा से हमीरपुर आ रही रोडवेज की एक बस के बेतवा नदी पुल के पास अचानक ब्रेक और स्टीयरिंग फेल हो गए। बस सामने खड़े एक ट्रक से टकरा गई। इसमें सवार सभी 23 यात्री सुरक्षित रहे और किसी को कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार हमीरपुर डिपो की बस यूपी 91 टी 4115 महोबा से हमीरपुर आ रही थी। बेतवा नदी का पुल पार करने के बाद बस लक्ष्मी बाई तिराहा के पास पहुंचने वाली थी। तभी अचानक ब्रेक की हवा नली फट गई। इससे बस के ब्रेक और स्टीयरिंग दोनों ने काम करना बंद कर दिया। चालक अशोक ने बस को नियंत्रित करने का पूरा प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। बस की रफ्तार कम होने के कारण वह आगे खड़े ट्रक से टकराकर रुक गई। परिचालक शीलता ने बताया कि बस में 23 यात्री थे और सभी सुरक्षित हैं। हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है और सामने का एक कांच टूट गया है।
विज्ञापन



चालक और परिचालक ने तुरंत फोरमैन को घटना की सूचना दी। हालांकि, करीब 35 मिनट तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। हमीरपुर डिपो के एआरएम आरपी साहू ने बताया कि उन्हें बस के ब्रेक फेल होने की खबर मिली है। उन्होंने तत्काल फोरमैन को मौके पर भेजा है और पुष्टि की कि कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांदा डिपो की बस का हो चुका ब्रेक फेल
बुधवार दोपहर बांदा डिपो की एक बस बांदा से सवारी लेकर हमीरपुर आई थी। बस जब शहीद पार्क तिराहा के पास पहुंची और वापस बस स्टैंड के लिए जा रही थी, तभी ब्रेक फेल होने की वजह से एक ई- रिक्शा से टकरा गई थी। ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed